चित्रकला से बच्चों ने जाना ऊर्जा संरक्षण का महत्व, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना पर उकेरे चित्र

भोपाल
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह (14 दिसम्बर 2024 से 21 दिसम्बर 2024) के दौरान होने वाले विभिन्न आयोजनों में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा पी.एम. सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना विषय पर एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन चिनार पार्क में किया गया।

प्रतियोगिता में शहर के 15 प्रतिष्ठित विद्यालयों के 210 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता 02 वर्गों में आयोजित की गयी थी, जिसमें जूनियर वर्ग (कक्षा 5 से 6) में प्रथम पुरस्कार जॉन मेरी (कार्मल कान्वेंट स्कूल बी.एच.ई.एल), द्वितीय पुरस्कार रिद्विमा महाराणा (कार्मल कान्वेंट स्कूल बी.एच.ई.एल), तृतीय पुरस्कार नायसा यादव (कार्मल कान्वेंट स्कूल बी.एच.ई.एल.) एवं सात्वंना पुरस्कार मो.मारूफ खान (ब्रिलियंट कान्वेंट स्कूल) ने प्राप्त किया।

इसी प्रकार सीनियर वर्ग (कक्षा 7 से 8) में प्रथम पुरस्कार हिमांशी पाटिल (आनंद विहार स्कूल), द्वितीय पुरस्कार निदा अली (मॉडल हा.से. स्कूल), तृतीय पुरस्कार अरहम ईमरान (मॉडल हा.से.स्कूल) एवं सात्वंना पुरस्कार ऋषि कुमार कुशवाहा (मॉडल हा.से. स्कूल) ने प्राप्त किया।

इसी के साथ मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता हेतु स्कूल के मध्य एक रनिंग ट्राफी की घोषणा की गई जो सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यालय को दी जाती है। इस वर्ष यह ट्राफी कार्मल कान्वेंट स्कूल, बी.एच.ई.एल. को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर दी गयी है।

प्रतियोगिता के दौरान डॉ. कीर्ति सिंह (गीताजंली कॉलेज), डॉ. रेखा दीमन (हमीदिया कॉलेज) एवं मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी से सेवानिवृत्त महाप्रबंधक श्री एन.के.भोगल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) श्री मेहताब सिंह, महाप्रबंधक (शहर वृत्त) भोपाल श्री ब्रजभान सिंह परिहार एवं उप महाप्रबंधक शहर संभाग दक्षिण श्री राकेश त्रिपाठी द्वारा पुरस्कार वितरित किये गये।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति