पुणे में बस अचानक पलटने से 5 की मौत, 14 घायल, हुआ दर्दनाक हादसा

पुणे
महाराष्ट्र के पुणे में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जब यात्रियों से भरी एक बस अचानक पलट गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा पुणे के तम्हानी घाट के पास हुआ है, जहां 13-14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बस चाकन से महाड जा रही थी, और अचानक बस का संतुलन बिगड़ने के बाद यह खड्डे में गिर गई और पलट गई। हादसे की तस्वीरें बेहद चौंकाने वाली हैं।

बस में 40 यात्री थे सवार खबरों के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। बस में तकरीबन 40 यात्री सवार थे, जो एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही बस खतरनाक मोड़ पर पहुंची, बस का नियंत्रण खो बैठा और यह एक तरफ झुकते हुए खड्डे में गिर गई, जिससे बस पलट गई।

तम्हानी घाट पर हुआ हादसा
सूत्रों के अनुसार, पुणे के तम्हानी घाट में एक खतरनाक मोड़ है, जहां यह हादसा हुआ। मोड़ पर खड्डे में गिरने के बाद बस बेकाबू हो गई और पलट गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13-14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, और पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बस को भी कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है, और मृतकों के परिजनों का बुरा हाल हो गया है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति