छात्रों का भविष्य संरक्षित करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

छात्रों का भविष्य संरक्षित करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

मंत्रालय में विभिन्न विभागीय विषयों की समीक्षा की

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि छात्रों का भविष्य संरक्षित करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने उच्च न्यायालय के निर्देशों/आदेश के अनुक्रम में 15 जनवरी तक उपयुक्त पाये गये नर्सिंग कॉलेज में काउंसलिंग की कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दिये। उपयुक्त पाए गए नर्सिंग कॉलेज में लगभग 19 हज़ार छात्र प्रवेश पा सकेंगे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के विभिन्न विभागीय विषयों की समीक्षा की।

भर्ती प्रक्रिया को समय से पूर्ण करें

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के लिये कैबिनेट से स्वीकृति प्राप्त पदों पर निर्धारित समय-सीमा में भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण की जाये।उन्होंने कर्मचारी चयन मंडल और लोक सेवा आयोग द्वारा की जा रही भर्ती प्रक्रिया को समय से पूर्ण करने के लिए सतत संपर्क में रहकर औपचारिकताओं की त्वरित पूर्ति के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री ने नीट पीजी काउंसलिंग के विषय पर अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की और न्यायालय के निर्देश अनुसार छात्रों के हितों का ध्यान रखते हुए शीघ्रातिशीघ्र प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिये।

फार्मेसी लाइसेंस प्रक्रिया को सहज, पारदर्शी और तेज बनाने करें प्रावधान

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने न्यायालय के निर्देश अनुसार एएनएम की पोस्टिंग किये जाने के लिये आवश्यक कार्रवाई करने के लिये कहा। उन्होंने फार्मेसी लाइसेंस प्रक्रिया को सहज, पारदर्शी और तेज बनाने के लिये आवश्यक प्रावधान करने के निर्देश दिये। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, आयुक्त स्वास्थ्य तरुण राठी, संचालक (नर्सिंग एवं पैरामेडिकल) लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मनोज सरियाम, रजिस्ट्रार मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के.के. रावत उपस्थित थे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति