नशामुक्ति के विरुद्ध भारतीय शक्ति चेतना पार्टी द्वारा चलाया जा रहा नशामुक्ति अभियान, शहर के नगर पुलिस अधिक्षक को सौंपा ज्ञापन

चिरमिरी/एमसीबी

चिरमिरी शहर के कई इलाकों में नशा का व्यापार अपने पैर पसार रहा है, जिसकी चपेट में समाज के युवा वर्गों के साथ ही साथ किशोरावस्था में कदम रखने वाले बच्चे भी नशे की आगोश में अपनी सुध बुध खो कर अपना भविष्य तो खराब कर ही रहे हैं जिससे कि कई लोगों के घर परिवारों में दुख और तकलीफ़ का माहौल है, गरीब कस्बे के लोगों से ले कर पूरा का पूरा समाज नशे के इस कालाबाजारी से त्रस्त है, इस विषय को बड़ी ही गंभीरता से लेते हुए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल प्रसाद एवं अन्य सदस्यों के साथ नशामुक्ति अभियान चला रहे हैं इसके साथ ही उन्होंने इसी संबंध में पुलिस प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी, चिरमिरी की सी एस पी दिपीका मिंज को ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने नशे के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग रखी। जिस पर चिरमिरी शहर की नगर पुलिस अधीक्षक दिपीका मिंज द्वारा उन्हें आश्वासित करते हुए कहा गया कि पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों पर कठोर कार्यवाही भी की जाएगी और इस गंभीर समस्या से लोगों को निजात दिलाने में पुलिस प्रशासन हर संभव प्रयास भी निरंतर करते रहेगी। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी जिस संगठन का मुल्य उद्देश्य है समाज को नशामुक्त बना कर समाजसेवा करना, जो कि समाज हित के लिए आज से नहीं बल्कि सन् 1997 से निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है, इससे पहले भी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी संगठन द्वारा समय समय पर नशामुक्ति अभियान का आयोजन किया गया है और संगठन के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि जब तक उनके द्वारा समाज को नशामुक्त नहीं किया जाता, जन कल्याण के लिए वे सदैव तत्परता से समाजसेवा कार्य करते रहेंगे और आगे बढ़ते रहेंगे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति