बेसहारा भटकती विक्षिप्त नवयुवती को रेस्क्यू कर कोतवाली पुलिस ने दिया सहारा स्टेट मेन्टल हेल्थ हॉस्पिटल, बिलासपुर में कराया दाखिल

बिलासपुर

    दिनांक 16.12.2024 की रात्रि को थाना कोतवाली, अनूपपुर अंतर्गत ग्राम किरर ( अमरकंटक रोड ) से सूचना प्राप्त हुई कि एक 20 वर्षीय विक्षिप्त नवयुवती, जो केवल अपना नाम "आशा" बता पा रही थी, बेसहारा अवस्था में भटकते हुए ग्राम में पहुंची है। इस जानकारी पर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा।

महिला पुलिस टीम ने नवयुवती को सहारा देकर वन स्टॉप सेंटर, जिला चिकित्सालय परिसर, अनूपपुर में दाखिल कराया और उसके रहने व भोजन-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की।

टी.आई. कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक संतोष पाण्डेय, महिला आरक्षक कुंती शर्मा एवं जानकी बैगा ने मिलकर विक्षिप्त नवयुवती का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके पश्चात माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अनूपपुर के समक्ष प्रकरण पेश किया गया। निर्देशानुसार, नवयुवती को शुक्रवार को स्टेट मेन्टल हेल्थ हॉस्पिटल, बिलासपुर (छ.ग.) में दाखिल कराया गया, जहां उसकी देखभाल सुनिश्चित की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी बेसहारा महिला की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि उन्हें सुरक्षित आश्रय एवं आवश्यक मदद दी जा सके।

यह भी उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय अनूपपुर परिसर में वन स्टॉप सेंटर (सखी) संचालित किया जा रहा है। यह सेंटर महिलाओं और बालिकाओं को अस्थाई आश्रय, पुलिस सहायता, विधिक सहायता, चिकित्सा सेवाएं और काउंसलिंग जैसी निःशुल्क सुविधाएं प्रदान करता है।

वन स्टॉप सेंटर का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को एकीकृत रूप से सहायता और सुरक्षा देना है। यहां पीड़िताओं को आपातकालीन और गैर-आपातकालीन सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाती है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति