देवास में एक मकान में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की जलकर मौत

देवास
मध्य प्रदेश के देवास में शनिवार तड़के एक घर में भीषण आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत गई। घटना देवास शहर के नयापुरा क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि नीचे डेयरी में गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने के कारण आग लगी। जिसकी वजह से दूसरी मंजिल पर सो रहे पति-पत्नी और दो बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

मृतकों की हुई पहचान

हादसे में दिनेश कारपेंटर (35), उनकी पत्नी गायत्री कारपेंटर (30), बेटी इशिका (10) और बेटे चिराग (7) की मौत हो गई। दिनेश घर के ग्राउंड फ्लोर पर आर्यन मिल्क कॉर्नर (डेयरी) चलाते थे। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए एफएसएल टीम जांच करेगी।

काफी दूर तक पड़े मेिले शटर के हिस्से

आसपास रहने वाले लोगों के मुताबिक, नयापुरा में एक डेयरी संचालक दिनेश कारपेंटर की दुकान नीचे थी और उनका परिवार ऊपर रहता था। उनके घर से सुबह करीब 4 बजकर 30 मिनट पर तेज धमाके की आवाज आई थी। जिससे गैस सिलेंडर में विस्फोट होने की वजह से आग लगने की आशंका है। धमाका इतना तेज था कि दुकान के शटर के हिस्से काफी दूर तक पड़े हुए मिले हैं। डेयरी के अंदर से चार से पांच गैस सिलेंडर मिले हैं इनमें से एक फटा हुआ है। फोरेंसिक टीम के साथ मिलकर आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही फर्स्ट फ्लोर पर कुछ इंफ्लेमेबल मटेरियल स्टोर करके रखे होने की भी जांच की जा रही है।

सिंगल रास्ता होने से रेस्क्यू में आई समस्या

नगर निगम दमकल विभाग के अभिनव चंदेल ने बताया कि सुबह 4:48 बजे नयापुरा क्षेत्र में स्थित आर्यन मिल्क कॉर्नर में एलपीजी सिलेंडर फटने की सूचना मिली। हमारी तीन फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन में एक पुरुष, एक महिला और दो बच्चों के शव बाहर निकाले गए। सिंगल रास्ता होने के कारण रेस्क्यू और आग बुझाने में काफी समस्याएं आईं। रास्ते पर मलबा पड़ा होने के कारण आग बुझाने और रेस्क्यू कार्य में बाधाएं आईं। ब्लास्ट हुआ एलपीजी सिलेंडर मिल्क कॉर्नर में ही पाया गया, जहां अन्य एलपीजी सिलेंडर भी रखे हुए थे। पहली मंजिल पर डेरी उत्पाद भी रखे हुए थे।

7 साल से चला रहे थे दूध डेयरी

दिनेश कारपेंटर का जन्म देवास जिले के बजेपुर गांव, विजयागंज मंडी रोड में हुआ था। वह पिछले डेढ़ साल से अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ नयापुरा में किराए पर रह रहे थे। वे करीब 7 साल से दूध डेयरी चला रहे थे। उनकी बेटी इशिका चौथी कक्षा और बेटा चिराग पहली कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे।

हादसे में चार लोगों की मौत

एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया कि यह डेयरी संचालक दिनेश कारपेंटर का घर हैं, नीचे वे दुकान चलाते थे और ऊपर की मंजिल पर परिवार के साथ रहते थे. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. घर को सील कर दिया गया है.
संभावना है ज्वलनशील सामग्री से आग ज्यादा फैली

इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए हम सभी प्रशासनिक टीमों के साथ मिलकर जांच कर रहे हैं. हम सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं न हों. एसपी ने आगे कहा कि प्राथमिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि पहले तल पर कुछ ज्वलनशील सामग्री रखी गई होगी, जिससे आग ज्यादा फैल गई. दूसरी मंजिल पर मौजूद लोगों को समय पर बचाया नहीं जा सका. अभी पूरी घटना की जांच की जा रही है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति