छत्तीसगढ़-बालोद में पूर्व विधायक के पिता पर जानलेवा हमला

बालोद।

बालोद में अहिवारा के पूर्व विधायक राजमहंत सावला राम डाहरे के पिता पर जानलेवा हमला किया गया है। जिसके बाद लहूलुहान हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुलाहिजा और प्राथमिक उपचार के बाद दुर्ग रेफर कर दिया गया। पूर्व विधायक के पिता का इलाज किया जा रहा है।

मामले में आरोपी कुलदीप डाहरे पिता नेहरू डाहरे को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आपको बता दें कि पूर्व विधायक के पिता संत बलदेव साहेब के सिर पर गंभीर चोट आई है। पूरा मामला जिले के रनचिराई थाना क्षेत्र के ग्राम मटिया का बताया जा रहा है। रनचिराई थाना अंतर्गत ग्राम मटिया में 18 दिसंबर को अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सावला राम डहरे के पिता 92 वर्षीय संत बलदेव साहेब पर गांव के ही आदतन बदमाश  कुलदीप डहरे पिता नेहरू डहरे ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में संत बलदेव साहेब के सिर पर गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने रनचिरई थाना में लिखित शिकायत की है। रनचिरई थाना प्रभारी उमा ठाकुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि संत बलदेव साहेब कबीर पंथ के साधु ने 2014 में संन्यास ले लिया है ,जो ढाबा कुम्हारी के कबीर आश्रम में रहते हैं। कुछ दिन पूर्व अपने नाती को देखने गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम मटिया पहुंचे थे। थाना प्रभारी ने आरोपी को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। सबूत के आधार पर गुण्डरदेही एसडीएम ने आरोपी को तत्काल जेल भेज दिया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति