छत्तीसगढ़-बीजापुर के अलग-अलग इलाकों में आठ नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर.

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सुरक्षाबलों के जवानों ने आठ नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से विस्फोटक व नक्सली साहित्य बरामद किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बासागुड़ा थाना के सारकेगुड़ा व राजपेंटा जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे कुछ व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे।

रोड ओपनिंग व सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस के जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। पूछताछ करने पर अपना नाम नागेश बोड़डूगुल्ला पुत्र लक्षमैया निवासी पीसेपारा कोत्तागुडा, मासा हेमला (35) पुत्र भीमा हेमला निवासी बेलम नेंड्रा, सन्नू ओयाम (35) पुत्र मुइद्र ओयाम निवासी बेलम नेंड्रा और लेमाम छोटू (21) पुत्र सूदरु निवासी पुसबाका बंडागड़ापारा थाना बासागुड़ा होना बताया। पकड़े गए नक्सलियों के पास रखे थैले में एक कुकर बम, एक टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, बिजली का तार, बैटरी, दवाइयां व नक्सली साहित्य बरामद किया गया। नक्सलियों से उक्त प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री के परिवहन के संबंध में नोटिस जारी कर वैध दस्तावेज मांगा, किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं होना बताया। इधर, डीआरजी व नैमेड थाना की संयुक्त कार्रवाई में मुसालूर के जंगल से चार नक्सलियों को विस्फोटक  व नक्सली साहित्य के साथ पकड़ा गया। इनमें मोसला आरपीसी जनताना सरकार सदस्य शंकर पुनेम पिता सुकलु पुनेम (25) निवासी स्कूल पारा मोसला, मोसला आरपीसी जनताना सरकार सदस्य आर्थिक शाखा अध्यक्ष बदरू अवलम उर्फ बोडडा पिता सुकलु अवलम उम्र 38 निवासी स्कूल पारा मोसला, दुरधा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ए सेक्शन कमाण्डर सन्नू पोयाम उर्फ संदीप पिता हडमो पोयाम उम्र 35 निवासी पटेलपारा दुरधा व दुरधा आरपीसी जन मिलिशिया सदस्य कमलू हेमला पिता पाण्डु हेमला उम्र 34 निवासी स्कूलपारा दुरधा थाना नैमेड शामिल है। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध थाना नैमेड व बासागुड़ा में वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्ययालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।

माड़ मुठभेड़ को लेकर नक्सलियों ने जारी किया प्रेस नोट
माड़ मुठभेड़ को लेकर नक्सलियों ने नया प्रेस नोट जारी किया है। नक्सलियों के माड़ डिवीजन कमेटी की सचिव अनिता मंडावी ने उक्त प्रेस नोट जारी किया है। प्रेस नोट में महिला नक्सली नेता ने आईजी बस्तर से सवाल करते हुए कहा कि इतने कमजोर पीएलजीए को खत्म करने में इतना समय क्यों लग रहा है? डीआरजी, एसटीएफ, बस्तर फाइटर, कोबरा कमांडो, एनएसजी, कमांडो, एसओजी व ग्रेहाउंड्स जैसे  लाखों फोर्स,हजारों पुलिस कैम्प,युद्ध टैंक, एमपीवी ,रॉकेट लॉन्चर,और अत्याधुनिक ड्रोन्स की क्या जरूरत है? नक्सली नेता ने कहा कि, 'हमारा ऐसा कहने का मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि हम मजबूत स्थिति में है। हमारी ताकत क्या है, हम जानते हैं हमारी ताकत बंदूक के बल पर या मार गिराने वाले आंकड़ों पर आधारित नहीं है, इसलिए हम मजबूती के साथ यह कह सकते हैं कि बंदूक के बल पर माओवाद को खत्म करना संभव नहीं है।' वहीं, नक्सली नेता ने मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों की गोली से बच्चों के घायल होने के पुलिसिया दावों का भी खंडन किया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति