इंदौर : रणजीत हनुमान मंदिर में रणजीत अष्टमी महोत्सव पर 51 हजार दीप लगाए जाएंगे

 इंदौर

इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में रणजीत अष्टमी महोत्सव के दिन शनिवार को दीपोत्सव मनाया जाएगा। शाम को 51 हजार दीप लगाए जाएंगे, जिसके बाद भजन संध्या का आयोजन होगा।मुख्य पुजारी पं.दीपेश व्यास ने बताया कि मंदिर में परंपरागत रणजीत अष्टमी महोत्सव मनाया जा रहा हैं। महोत्सव के दूसरे दिन 51 हजार दीपक से मंदिर परिसर रोशन होगा। 21 हजार दीपक मंदिर प्रबंधन द्वारा लगाए जाएंगे।

 देश भर में हनुमान जी अलग-अलग रूपों में विराजमान हैं, लेकिन इंदौर में रणजीत हनुमान मंदिर इकलौता ऐसा मंदिर है. जहां रणजीत रूप में हनुमान जी की पूजा होती है. खास बात यह है कि अहिल्याबाई होल्कर द्वारा स्थापित यह भव्य मंदिर सबसे बड़ी प्रभात फेरी का भी हर साल साक्षी बनता है. शुक्रवार को इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में भव्य कार्यक्रम के आयोजन की शुरुआत की गई. इस दौरान शहर की सुंदरता और पूरा माहौल देखते ही बन रहा था.

रणजीत अष्टमी 4 दिन के महोत्सव की शुरूआत

दरअसल, हर साल रणजीत अष्टमी के अवसर पर यहां चार दिन के महोत्सव की शुरुआत होती है. पहले दिन मंदिर पर जिला प्रशासन द्वारा ध्वज अर्पित किया जाता है. इसके बाद भजन संध्या और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं. फिर यहां भगवान रणजीत हनुमान स्वर्ण रथ पर सवार होकर अपने भक्तों को दर्शन के लिए निकलते हैं. इस दौरान निकलने वाली प्रभात फेरी में हर साल हजारों लोग शामिल होते हैं. इस अवसर पर पूरे यात्रा मार्ग में सैकड़ों की तादाद में मंच लगाए जाते हैं. जहां रणजीत हनुमान के भक्ति प्रभात फेरी का स्वागत करते हुए पूजा-अर्चना करते हैं.

सीता जी की लंका में खोज के बाद वापस लौटे थे पवन पुत्र

मंदिर के पुजारी पंडित दीपेश व्यास बताते हैं कि "इस अवसर पर रणजीत हनुमान के करीब एक रक्षा सूत्रों का वितरण भी होता है. जो सिद्ध किए हुए रक्षा सूत्र होते हैं." शुक्रवार को इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने मंदिर के लिए ध्वज अर्पित करने के अवसर पर बताया कि "रणजीत अष्टमी के अवसर पर आज यहां भजन पूजन के साथ ही ध्वजारोहण का आयोजन किया गया है. चूकी यह पर्व हनुमान जी द्वारा सीता जी की लंका में खोज कर वापस लौटने पर भगवान राम द्वारा उन्हें रंजीत की उपाधि दी गई थी. इस उपाधि के बाद जिस दिन वह वहां लौटकर आए थे. उस दिन अष्टमी थी, इसलिए रंजीत अष्टमी का आयोजन प्रतिवर्ष रणजीत हनुमान मंदिर में किया जाता है.

इंदौर रणजीत हनुमान मंदिर

    इंदौर में रणजीत हनुमान मंदिर से स्वर्ण रथ पर निकले बजरंग बली, प्रभात फेरी में भक्तों का सैलाब

    रणजीत हनुमान मंदिर में प्रभात फेरी और बड़े आयोजन, करोड़ों की लागत से संवरेगा दरबार

ऐसा रहेगा चार दिवसीय कार्यक्रम

इस आयोजन के साथ ही चार दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है. शनिवार को 51000 दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे. रविवार को भगवान रणजीत हनुमान की भजन संध्या होगी. 23 तारीख को सुबह 5:00 बजे सबसे बड़ी प्रभात फेरी, जिसमें लाखों की तादाद में लोग इकट्ठा होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेगें. उसके बाद भोजन प्रसादी का आयोजन भी रणजीत हनुमान मंदिर ट्रस्ट के द्वारा आयोजित किया जाएगा. जिसमें लाखों की तादाद में भक्त जाकर भोजन प्रसादी का आनंद भी लेंगे.

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति