राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने अजमेर के विकास और सड़क चौड़ीकरण को लेकर मंत्री सिंधिया से की भेंट

अजमेर/जयपुर।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय दूरसंचार एवं डाक विभाग के मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर अजमेर शहर में आगरा गेट से महावीर सर्किल तक सड़क चौडीकरण में आ रही बाधाएं दूर करने का अनुरोध किया। सिंधिया ने इस समस्या के निराकरण के लिए आश्वस्त किया।

विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने श्री सिंधिया को बताया कि अजमेर शहर में महावीर सर्किल से आगरा गेट, गांधी चौराहा एवं स्टेशन रोड़ तक एलिवेटेड रोड़ का निर्माण होने के उपरांत इस क्षेत्र में तुलनात्मक रूप से तो यातायात का दबाव कम हुआ है, लेकिन आगरा रोड़ से महावीर सर्किल तक के मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। श्री देवनानी ने कहा कि महावीर सर्किल से आगरा गेट की तरफ जाते समय बीएसएनएल कार्यालय तथा डाक-तार विभाग कार्यालय की बाहरी चारदीवारी के कारण सड़क सकड़ी हो गयी है। इससे आमजन को यातायात में परेशानियों का सामना करना पड रहा है। श्री देवनानी ने कहा कि इस समस्या के समाधान हेतु बीएसएनएल कार्यालय की लगभग 105 मीटर व डाक-तार विभाग कार्यालय की लगभग 35 मीटर लम्बाई की दीवार को लगभग 10 फीट अन्दर की ओर किये जाने से मार्ग की चौड़ाई अधिक हो सकती है। उन्होंने बताया कि इससे यातायात का दबाव कम हो सकेगा व नागरिकों को हो रही असुविधा भी दूर हो सकेगी और यातायात का संचालन सुगमता से हो सकेगा। श्री देवनानी ने बताया कि इस समस्या के समाधान हेतु अजमेर के जिला कलक्टर ने वरिष्ठ महाप्रबन्धक, भारत संचार निगम लि., अजमेर एवं वरिष्ठ अधीक्षक, डाक-तार विभाग, अजमेर को पत्र लिखकर चारदीवारी को अन्दर करवाये जाने हेतु अनुरोध किया है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से इस समस्या के निराकरण हेतु शीघ्र कार्यवाही किये जाने का अनुरोध किया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति