राजस्थान-विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने केन्द्रीय मंत्री वैष्णव से अजमेर में आई.टी पार्क शुरु करने की मुलाकात

जयपुर।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय सूचना प्रौ‌द्योगिकी विभाग के मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर अजमेर में आई.टी पार्क को शीघ्र की शुरू करवाने का अनुरोध किया। श्री देवनानी को श्री वैष्णव ने पार्क के जल्दी शुरू करने का आश्वासन दिया।

देवनानी ने कहा कि वर्तमान में अजमेर के युवाओं को आई.टी. के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने, स्टार्टअप स्थापित करने, रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जयपुर अथवा देश के अन्य क्षेत्रों में जाना पड़ता है जबकि अजमेर जिला मुख्यालय पर इस क्षेत्र में अपार संभावनाएँ है। इन तथ्यों के आधार पर अजमेर शहरी क्षेत्र में राज्य सरकार दवारा बजट 2024 में आई.टी. पार्क के स्थापना की घोषणा की गई थी। पार्क के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा माकड़वाली गांव में भूमि का आवंटन कर दिया गया है। विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर में आई.टी. पार्क की स्थापना की घोषणा से युवाओं एवं उनके परिवारों में एक उम्मीद की किरण बन गई है। तकनीकि से दक्ष अजमेर का युवा वर्ग अजमेर क्षेत्र में रहकर ही अजमेर वासियों की सेवा कर सकेंगे। आई.टी. पार्क की स्थापना होने से प्रदेश व प्रदेश के बाहर के युवा भी आई.टी. क्षेत्र में काम करने के लिए आ सकेंगे। इससे अजमेर की देश में नई पहचान बन सकेंगी। विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने केन्द्रीय मंत्री श्री वैष्णव से आग्रह किया कि आई.टी. क्षेत्र की बड़े संस्‍थानों को अजमेर में आई.टी. पार्क के लिए निवेश हेतु केन्द्र सरकार द्वारा आवश्यक सहयोग मिलेगा तो राज्य सरकार ‌द्वारा की गई बजट घोषणा की शीघ्र क्रियान्विति संभव हो सकेगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति