निगम के वार्ड 13 मे आयोजित जन कल्याण शिविरों का जायजा लेने पहुचे नगर निगम आयुक्त

 हितग्राहियों को चिन्हित कर शिविर के माध्यम से तत्काल कराया जा रहा है लाभान्वित डी.के शर्मा

सिंगरौली

राज्य शासन के आदेश पर नगर निगम सिंगरौली के वार्डां में  मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर  आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन नगर निगम के सभी  वार्डों में बारी-बारी से किया जा रहा है। शिविर में आम जन न सिर्फ शासन की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।

 इसी क्रम में आज नगर निगम के वार्ड क्रमांक 13 में जन कल्याण शिविर आयोजित कर पात्र हितग्राहियों को चिन्हित करने के पश्चात उन्हे शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से लाभान्वित कराया गया।  वार्ड 13 मे आयोजित शिविर का नगर निगम आयुक्त श्री डी.के शर्मा के द्वारा जायजा लिया गया एवं शिविरि के उपस्थित हितग्राहियों से चर्चा कर उनकी समस्याओ के बारे में जानकारी ली गई। तथा शिविर में उपस्थित अधिकारियो को निर्देश दियें गये कि शिविर के दौरान हर एक हितग्राही को चिन्हित कर पात्रता अनुसार उन्हे शासन की योजनाओं के लाभ से लाभान्वित कराये। इस दौरान निगमायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अंतर्गत नगर निगम सीमा क्षेत्र के वार्ड में लगने वाले शिविरों की मॉनीट​रिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिविर में ही  हितग्राहियों की समस्याओं का तत्काल निराकरण कराया जा रहा है। साथ ही निगमायुक्त के द्वारा वार्ड के हितग्राहियों से आग्रह किया गया कि आप सब आगे आकर शिविर के माध्यम से शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ उठाएं। इस दौरान वार्ड पार्षद श्रीमती लालसा यादव, नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस सहित शिविर में सलग्न अधिकारी कर्मचारी तथा वार्डवासी उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति