दिल्ली चुनाव के पहले आप पार्टी को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल हुए बीजेपी में शामिल

नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले आम आदमी पार्टी (आप) को एक बड़ा झटका लगा है। आप के पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत पार्टी के कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में सुखबीर सिंह दलाल भाजपा में शामिल हुए। दलाल के भाजपा में शामिल होने से माना जा रहा है कि पार्टी को स्थानीय स्तर पर और मजबूती मिलेगी। भाजपा में शामिल होने के बाद सुखबीर सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद करते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों से प्रभावित हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति और विकास कर रहा है।

बता दें कि सुखबीर सिंह दलाल दिल्ली के मुंडका सीट से विधायक रह चुके हैं। 2015 में वह आम आदमी पार्टी से विधायक बने थे। 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जसबीर कराला को उम्मीदवार बनाया है। सियासी गलियारों में खबर है कि भाजपा मुंडका से सुखबीर दलाल को टिकट देकर मैदान में उतार सकती है।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत भी भाजपा का दामन थाम चुके हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, दुष्यंत गौतम और अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा का दामन थामा था। कैलाश गहलोत ने भाजपा की सदस्यता लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा था कि आम आदमी पार्टी छोड़ना मेरे लिए आसान कदम नहीं था। अन्ना आंदोलन से मैं पार्टी से जुड़ा था। लगातार दिल्लीवासियों के लिए काम किया। हर कोई सोच रहा है कि मैंने किसी दबाव में यह निर्णय लिया। मैंने आज तक किसी के दबाव में कोई काम नहीं किया। 2015 से राजनीतिक जीवन से पार्टी में रहकर कोई भी काम दबाव में नहीं किया।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति