पुलिस महानिरीक्षक रीवा द्वारा पुलिस लाईन में किया वार्षिक निरीक्षण एवं सैनिक सम्मेलन का किया गया आयोजन

सिंगरौली

शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक डॉ. श्री महेन्द्र सिंह सिकरवार रीवा जोन रीवा ने पुलिस लाईन पचौर का वार्षिक निरीक्षण किया। प्रात: 09 बजे पुलिस महानिरीक्षक डॉ. महेन्द्र सिंह सिकरवार रीवा जोन रीवा का पुलिस लाईन पचौर में आगमन हुआ। जिसमें सर्वप्रथम परेड की सलामी दी गई तत्पश्चात् प्लाटूनों का निरीक्षण किया। एवं उत्कृष्ट टर्नआउट वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया एवं परेड द्वारा मार्चपास्ट करते हुये सलामी दी गई। वाहनो का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण उपरान्त सैनिक सम्मेलन आयोजित किया जिसमें पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की समस्य़ओ के समाधान हेतु प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित किया। साथ ही पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने हेतु विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस कर्मियो के मनोबल को बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

सैनिक सम्मेलन के उपरांत पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस लाईन का निरीक्षण किया गया। जिसमें प्रधान लेखक कक्ष, शस्त्रागार शाखा, स्टोर शाखा व वाहन शाखा, बी.डी.डी.एस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पुलिस उप महानिरीक्षक साकेत प्रकाश पाण्डेय,  पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शिव कुमार वर्मा, पी.एस. परस्ते नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर , कृष्ण कुमार पाण्डेय, एस.डी.ओ.पी. सिंगरौली, राहुल सैयाम, एस.डी.ओ.पी. देवसर, आशीष जैन, एस.डी.ओ.पी. चितरंगी, रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान, समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी, सूबेदार आशीष तिवारी एवं समस्थ थाना / चौकि क्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति