बालाघाट के शासकीय महाविद्यालय लामता की छात्रा प्राची का गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन हुआ

बालाघाट

 बालाघाट के शासकीय महाविद्यालय लामता की एक छात्रा का गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन हुआ है. उनका नाम प्राची झारिया है. परेड के दौरान प्राची राष्ट्रपति को सलामी देंगी. ऐसे में पूरे जिले के लिए यह एक गर्व की बात है. प्राची एक जनवरी से एक महीने तक दिल्ली में रहेंगी. पूरे प्रदेश से 8 लोगों का इस परेड के लिए चयन हुआ है. जिसमें बालाघाट से प्राची का चयन हुआ है.

प्राची बोलीं- वर्षों की मेहनत सफल हुई

 परेड के लिए चयनित प्राची झरिया से बातचीत की. वह नैनपुर की रहने वाली हैं. उन्होंने बताया कि इतने दिनों की मेहनत साकार हुई, ऐसे में बहुत अच्छा लग रहा है. माता-पिता भी काफी खुश हैं. प्राची बताती हैं कि वह दो साल से इस दिन के लिए मेहनत कर रही थीं. उन्होंने बताया कि वह बालाघाट जिले की पहली छात्रा हैं, जिनका गणतंत्र दिवस की परेड के लिए चयन हुआ है. वहीं, अब वह चाहती हैं कि आने वाले वर्षों में महाविद्यालय की और भी लोगों का चयन हो. प्राची ने बताया कि वह प्रोफेसर बनना चाहती है.

प्राची के चयन की ये रही प्रक्रिया
एनएसएस यानी राष्ट्रीय सेवा योजना की कॉर्डिनेटर डुलेश्वरी टेम्भरे ने बताया कि प्राची के चयन की प्रक्रिया काफी लम्बी रही है. इसके लिए प्राची ने काफी मेहनत की. सितंबर माह जिला स्तर शिविर लगता है, जिसमें दो स्वयंसेवकों को भेजा जाता है. यहां से चयन होकर विश्वविद्यालय भेजा जाता है. वहां से जिन लोगों का चयन हुआ उन्हें बिहार के पटना कैम्प के लिए भेजा गया. यहीं पर मध्य प्रदेश के NSS के 8 स्वयंसेवकों का चयन हुआ, जिसमें प्राची झरिया भी शामिल हैं. प्राची का चयनित होना ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है. ऐसे में दूसरे स्वयंसेवकों को शून्य से शिखर पर जाने की प्रेरणा मिलेगी.

साथी छात्रा बोली- हमें प्राची से सीखने मिला
हमें प्राची दीदी से काफी कुछ सीखने को मिल रहा है. वहीं, उन्होंने हमें परेड के बारे में काफी कुछ बताया. कॉलेज सहित जिलेभर के लिए यह गर्व की बात है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति