राजस्थान के चूरू जिले में भी सर्दी का सितम जारी, सर्दी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया

चूरू
राजस्थान के चूरू जिले में भी सर्दी का सितम जारी है, जिससे जन जीवन प्रभावित हो रहा है। सर्दी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। रेतीले धोरों पर और वाहनों पर बर्फ की परत जमने लगी है। इसके अलावा, खेतों में भी बर्फ की चादर देखने को मिल रही है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है, फसलों को नुकसान हो रहा है।

चूरू जिले का तापमान अब जमाव बिंदु के निकट पहुंच चुका है। रात का न्यूनतम तापमान काफी नीचे गिर गया है, जिससे बर्फ की परतें सड़क पर और खेतों में जमने लगी हैं। ओस के कारण विजिबिलिटी कम हो रही है, वाहनों की रफ्तार थम गई है। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

खेतों में सरसों और अन्य फसलों की पत्तियों पर बर्फ की परत जमने से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। किसानों की फसलें नष्ट हो सकती हैं, जो किसानों के लिए चिंता का कारण बन गया है। खेतों में जमे बर्फ से फसलों प्रभावित हो रही है, आगामी दिनों में फसल की गुणवत्ता पर भी असर पड़ने की संभावना है।

लोग ठंड से बचने के लिए अपने-अपने तरीके से उपाय कर रहे हैं, जैसे कि घरों में अलाव जलाना या फिर गर्म कपड़े पहनकर सर्दी से राहत पाना। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव सेंकते हुए लोग नजर आ रहे हैं, ताकि सर्दी से राहत मिल सके।

मनप्रीत ने बताया कि चूरू में बहुत ज्यादा कोहरा है, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है और उन्हें कई मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है, स्कूल, कॉलेज जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कत हो रही है। भयंकर सर्दी के साथ-साथ कोहरा भी बढ़ गया है, जिससे सभी को परेशानी हो रही है।

बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत के प्रमुख स्थानों में अगले 5-7 दिनों तक शीत लहर की स्थिति बने रहने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले छह दिनों तक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। राजस्थान और पंजाब में भी दो दिनों तक सर्दी का सितम जारी रहेगा, यहां भी शीत लहर को लेकर चेतावनी दी गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शीत लहर के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शनिवार (21 दिसंबर) का दिन काफी ठंडा रहेगा।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति