पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर पहली बार ग्वालियर शहर में LNIPE में तीन दिवसीय हेल्थ कैंप लगाया जा रहा है

ग्वालियर
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसंबर को भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन है। अटल बिहारी वाजपेई का ग्वालियर से गहरा नाता है, उनका जन्म ग्वालियर में ही हुआ। इस मौके पर पहली बार ग्वालियर शहर में LNIPE में तीन दिवसीय हेल्थ कैंप लगाया जा रहा है। इस हेल्थ कैंप में एम्स भोपाल के 22 डिपार्टमेंट के डॉक्टर अपनी निशुल्क सेवाएं मरीजों को देंगे।

शिविर का शुभारंभ 25 दिसंबर को होगा जो 27 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान ग्वालियर चंबल अंचल के विभिन्न जिलों के साथ-साथ राजस्थान और उत्तर प्रदेश के मरीज को भी इस हेल्थ सिविल में निशुल्क स्वास्थ्य लाभ दिया जाएगा। एम्स के डॉक्टर उनका स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे और उन्हें निशुल्क परामर्श के अलावा दवाइयां भी देंगे। यह पहला मौका है जब एम्स के डॉक्टर ग्वालियर चंबल अंचल में कैंप लगाकर ग्वालियर चंबल अंचल और राजस्थान उत्तर प्रदेश के मरीज को चिकित्सकीय परामर्श देंगे।

इसके लिए मरीजों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। ग्वालियर के सांसद भरत सिंह कुशवाहा इस हेल्थ कैंप का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस हेल्थ कैंप में अभी तक 29 हजार से अधिक मरीजों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। हेल्थ कैंप में आने वाले मरीजों और उनके अटेंडेंर को कैंप में भोजन आदि भी दिया जाएगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति