छत्तीसगढ़-राजनांदगांव में पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

राजनांदगांव।

राजनांदगांव में पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लालबाग थाना क्षेत्र के तहत रामपुर के पास पुलिस आरक्षक अनिल रत्नाकर ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि थाना लालबाग को सूचना मिली कि एक आरक्षक जो की जालबांधा चौकी जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई में पदस्थ था जो की आरक्षक भर्ती प्रक्रिया राजनांदगांव में आया हुआ था। इसकी लाश पेड़ में फांसी पर लटकी हुई मिली, आरक्षक का नाम अनिल रत्नाकर है मौके पर एफएसएल की टीम वरिष्ठ अधिकारी डॉग स्क्वायड पहुंच चुके हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस पूरे मामले में मृतक आरक्षक का नाम राजनांदगांव में हुई पुलिस आरक्षक भर्ती गड़बड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि इसके आधिकारिक पुष्टि पुलिस ने नहीं की है, पुलिस इस पूरे मामले में बचते हुए नजर आ रही है और कुछ भी कहने से इनकार कर रही है।

पूर्व सीएम ने कही ये बात
वहीं इस मामले को लेकर राज्य के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राजनांदगांव का पुलिस भर्ती घोटाला तो गंभीर मामला दिखता है। आरक्षक अनिल रत्नाकर ने आत्महत्या से पहले अपने हाथ पर जो लिखा है वह इसकी गंभीरता को बताता है। 'कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है, अधिकारियों को बचाया जा रहा है। अधिकारी सब इन्वॉल्व हैं' का मतलब साफ़ है @vishnudsai जी।
 
"""राजनांदगांव का पुलिस भर्ती घोटाला तो गंभीर मामला दिखता है।
    आरक्षक अनिल रत्नाकर ने आत्महत्या से पहले अपने हाथ पर जो लिखा है वह इसकी गंभीरता को बताता है।
    'कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है, अधिकारियों को बचाया जा रहा है। अधिकारी सब इन्वॉल्व हैं' का मतलब साफ़ है। @vishnudsai जी।… ""
    — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 21, 2024

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति