अटल जी के सपने को मोदी जी करेंगे साकार केन – बेतवा लिंक परियोजना के माध्यम से ..

छतरपुर

राजनगर क्षेत्र के विधायक अरविंद पटेरिया के द्वारा आयोजित आज प्रेस वार्ता के माध्यम से पत्रकारों को संबोधित करते हुए आपने कहा कि केन बेतवा लिंक परियोजना जैसी बुंदेलखंड को एक बड़ी सौगात जो कि अटल जी का सपना था उसे हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 25 तारीख को आधारशिला रखकर सपने को साकार करेंगे ।

विधायक अरविंद पटेरिया ने प्रेस वार्ता के माध्यम से कहा कि केन बेतवा लिंक परियोजना इस क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी सौगात है क्योंकि बुंदेलखंड अंचल से बहुत बड़ा पलायन महानगरों की ओर जो होता था वह पलायन रुकेगा और हर खेत में पानी पहुंचेगा जिससे कि अब हमारे इस क्षेत्र के किसान भी समृद्धिशाली बनेंगे तथा पूरा बुंदेलखंड पानीदार होगा, वही आपने कहा कि इस परियोजना के आधारशिला रखने के लिए 25 दिसंबर को जो हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी खजुराहो पधार रहे हैं उसमें संपूर्ण बुंदेलखंड क्षेत्र के लोग खजुराहो के मेला ग्राउंड में पहुंचकर अटल जी के सपने को साकार होते हुए देखेंगे ।

इस परियोजना के शिलान्यास हेतु खजुराहो के चयन पर आपने कहा कि इस हेतु हमारे खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद विष्णुदत्त शर्मा जी के विशेष प्रयासों से राजनगर विधानसभा क्षेत्र के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जहां पर बुंदेलखंड की सबसे बड़ी परियोजना का आधारशिला हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री खजुराहो के मेला ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करके क्षेत्र को सौगात देंगे, इस अवसर पर संपूर्ण बुंदेलखंड अंचल के लोग यहां पहुंचेंगे ।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति