बीसीए ने पुष्टि की है कि पांड्या मौजूदा 50 ओवर के घरेलू टूर्नामेंट के नॉकआउट चरणों के दौरान टीम में शामिल होंगे

नई दिल्ली
भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट मैचों के लिए बड़ौदा की टीम में वापसी करेंगे। उन्हें टूर्नामेंट के पहले कुछ राउंड के लिए टीम में नहीं चुना गया था। बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने पुष्टि की है कि पांड्या मौजूदा 50 ओवर के घरेलू टूर्नामेंट के नॉकआउट चरणों के दौरान टीम में शामिल होंगे, बशर्ते टीम क्वालीफाई कर ले। क्रिकबज ने बीसीए की क्रिकेट सुधार समिति (सीआईसी) के सदस्य किरण मोरे के हवाले से कहा, "वह नॉकआउट से खेलेंगे; उन्होंने हमें सूचित कर दिया है।"

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय चयन समिति ने इस बात पर जोर दिया है कि खिलाड़ियों को घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए, जब तक कि उन्हें स्पष्ट रूप से छूट न दी जाए। पांड्या ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (एसएमएटी) में भाग लिया, जहां बड़ौदा सेमीफाइनल में पहुंचा। उन्होंने इस टूर्नामेंट में खेले 7 मैचों में 246 रन बनाए और छह विकेट लिए।

पांड्या 14 महीनों से अधिक समय से कोई गैर-टी20 मैच नहीं खेला है, उन्होंने आखिरी बार पिछले साल 19 अक्टूबर को पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप के दौरान खेला था। उस मैच में उन्हें टखने में चोट लग गई थी, जिसके कारण वे लंबे समय तक मैदान से बाहर रहे और तब से उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट पूरी तरह से बंद कर दिया है।

हार्दिक पांड्या का विजय हजारे टूर्नामेंट में खेलना आगामी चैंपियंस ट्रॉफी को देखते हुए उनके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है, खासकर जब नीतीश कुमार रेड्डी जैसे युवा खिलाड़ी ने अपनी प्रतिभा से हर किसी का ध्यान खींचा हो। मौजूदा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में नीतीश रेड्डी ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर हर किसी को प्रभावित किया है। चोट के बाद से पांड्या ने इंटरनेशनल, आईपीएल और डोमेस्टिक टूर्नामेंट में 38 टी20 मैच खेले हैं, लेकिन इस दौरान उन्होंने कोई और फॉर्मेट नहीं खेले हैं। इससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह केवल टी20 क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति