छत्तीसगढ़-जशपुर में खलिहान में आग से एक बच्चे की मौत और दूसरा बाल-बाल बचा

जशपुर।

जशपुर में कुनकुरी थानांतर्गत घटमुण्डा नवाटोली में शनिवार शाम तीन बजे एक हृदय विदारक हादसा हुआ, जिसने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। खेलते-खेलते बच्चों की मासूम शरारत ने 7 वर्षीय बालक एल्ड्रियन पिता प्रबोध एक्का की जान ले ली, जबकि उसका साथी अविरल पिता रोहित एक्का बाल-बाल बच गया।

यह दर्दनाक घटना उस समय हुई जब दो बच्चे गांव के पास 4-5 किसानों के संयुक्त खलिहान में खेल रहे थे। खेलते-खेलते किसी एक बच्चे ने माचिस जलाकर पुआल में आग लगा दी। देखते ही देखते तेज हवा के कारण आग ने खलिहान को अपनी चपेट में ले लिया।

मौत के जाल में ऐसे फंसा मासूम
आग लगने पर अविरल किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा, लेकिन एल्ड्रियन खलिहान के अंदर फंस गया। धुएं और आग के बीच दम घुटने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। आग की खबर सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे और एल्ड्रियन को खलिहान से बाहर निकाला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया, और गांव में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह ने दमकल और पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया। एसडीएम नन्द जी पांडे ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। मृतक के पिता प्रबोध एक्का ने थाने में घटना की जानकारी दी, और प्रधान आरक्षक रामानुजम पांडे ने मर्ग पंचनामा की प्रक्रिया शुरू की।वहीं घटनास्थल में दमकलकर्मी  पुलिस व गांववालों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुटे हुए हैं। एसडीएम नंदजी पांडे ने इस घटना को बेहद दुखद बताया और ग्रामीणों से अपील की कि वे खलिहानों के पास बच्चों को अकेला न छोड़ें। आग जैसी घटनाओं से बचाव के लिए सतर्कता और जागरूकता बेहद जरूरी है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति