राजस्थान-पाली में टोलकर्मी पर फायरिंग करने वाला डोडा पोस्त तस्कर ट्रक सवार गिरफ्तार

पाली।

जिले में जाडन टोल प्लाजा पर रविवार को नशे में धुत ट्रक सवार तस्करों ने टोलकर्मी पर फायरिंग कर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रक भगाया और रास्ते में एक निजी बस और एक ठेले को टक्कर मार दी। पुलिस ने पीछा कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और ट्रक में ले जाया जा रहा डोडा पोस्त जब्त कर लिया।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर जाडन टोल प्लाजा पर ट्रक चालक और टोलकर्मी में 200 रुपये के टोल को लेकर विवाद हो गया। इस पर गुस्से में आकर ट्रक सवार महेंद्र और राकेश ने पिस्टल से टोलकर्मी पर फायरिंग कर दी और बिना टोल चुकाए ट्रक भगाकर ले गए। पुलिस के पीछा करने पर आरोपियों ने ट्रक को हाईवे पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया और बीच रास्ते में एक निजी बस और एक ठेले को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक जोधपुर बाइपास पर पहुंचा और पुनायता औद्योगिक क्षेत्र में एक 5 फीट चौड़े नाले को पार कर झाड़ियों में फंस गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को बाहर निकाला। झाड़ियों में फंसने के कारण दोनों युवक महेंद्र और राकेश घायल हो गए। उन्हें पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर सीओ ग्रामीण रतनाराम देवासी और सदर थाना प्रभारी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक की तलाशी में बड़ी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद किया है और आरोपियों के खिलाफ डोडा पोस्त तस्करी और फायरिंग के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही ट्रक के परमिट और अन्य दस्तावेजों को लेकर भी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति