कर्मचारी क्रिकेट क्लब और हंस फाउंडेशन के बीच आयोजित हुआ क्रिकेट मैच

सिंगरौली

 राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में कर्मचारी क्रिकेट क्लब और हंस फाउंडेशन के बीच आयोजित हुआ क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया जिसमे केसीसी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के मैच में 18.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 161 रन बनाए जिसमें विपिन द्विवेदी ने 30 रन, लक्ष्मण बैस ने 28 रन,पुष्पराज विश्वकर्मा ने 18 रन और आशीष शुक्ला ने 14 रनों का योगदान दिया। हंस फाउंडेशन की ओर से नितेश कुमार बिंद और दिलीप मिश्रा ने 3 विकेट,हरिकेश मौर्या ने 2 विकेट एवं नवीन ठाकुर ने 1 विकेट प्राप्त किया।

हंस फाउंडेशन ने निर्धारित लक्ष्य 163 के जवाब में 12.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 67 रन ही बना सकी। हंस फाउंडेशन के बल्लेबाजी में नवीन ठाकुर ने 18 रन और गौरव मेहता ने 13 रन का योगदान दिया और केसीसी के गेंदबाजों में पुष्पराज विश्वकर्मा और सत्यम मिश्रा ने 3 विकेट,शांतनु ने 2 विकेट एवं आशीष शुक्ला और सौरभ मिश्रा ने 1 विकेट प्राप्त किया।

पुरस्कार वितरण समारोह में प्रमुख रूप से डिप्टी कलेक्टर सौरभ मिश्रा,नगर पालिक निगम सिंगरौली से डिप्टी कमिश्नर सत्यम मिश्रा,स्वास्थ्य विभाग से संजय सिंह परिहार ने सहभागिता करते हुए मैन ऑफ द मैच पुष्पराज विश्वकर्मा, मैन ऑफ द सीरीज विपिन द्विवेदी सहित विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया गया।

आयोजन में मुख्य भूमिका द हंस फाउंडेशन सिंगरौली के प्रोजेक्ट मैनेजर डॉ आदित्य पांडेय,अमित सिंह असिस्टेंट मैनेजर,मेडिकल ऑफिसर डॉ नवीन ठाकुर ,डॉ सन्नी कपूर,डॉ रिषभ ठाकुर,डॉ गौरव मेहता, दिलीप मिश्रा,हरिकेश ,निर्णायक की भूमिका में सुनील विश्वकर्मा(बद्री) और अर्पित और स्कोरर एवं कमेंटेटर की भूमिका में अजय सोनी ने अपनी सहभागिता की।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति