रतलाम जिले के बाजना में सड़क दुर्घटना के बाद उपजे तनाव ने उग्र रूप ले लिया, पुलिस पर किया पथराव, 12 पुलिसकर्मी घायल

रतलाम
रतलाम जिले के बाजना में सड़क दुर्घटना के बाद उपजे तनाव ने उग्र रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिससे 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। बाजना क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जबकि व्यापारियों ने घटना के विरोध में रविवार को बाजना बाजार बंद रखा।

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत
20 दिसंबर की रात ग्राम छावनी झोड़िया में बाइक और बस की टक्कर में कमल अमलीयार (27) और दीपक खराड़ी (25) की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। शिवगढ़ पुलिस ने बस को जब्त कर शवों को मेडिकल कॉलेज भेजा।

आर्थिक सहायता की मांग को लेकर प्रदर्शन
21 दिसंबर को मृतकों के स्वजन और ग्रामीणों ने बाजना के बस स्टैंड पर शव रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा, तत्काल एक-एक लाख की आर्थिक सहायता और बस चालक की गिरफ्तारी की मांग की। मांगें पूरी न होने पर प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बाजना थाने पहुंचकर घेराव कर धरना दे दिया था।

पुलिस पर पथराव, हालात बेकाबू
रात करीब डेढ़ बजे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया, जिसमें एसडीओपी नीलम बघेल, महिला थाना प्रभारी पार्वती गौड़, गेंदलाल मकवाना, शुभम प्रजापत समेत 12 पुलिसकर्मी घायल हुए। हालात को संभालने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज का सहारा लिया।

पुलिस कार्रवाई और हिरासत
पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाने के बाद मृतकों के शवों को कस्टडी में लेकर ग्राम घाटा खेरदा भेजा, जहां सुबह दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोप में 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और 9 आरोपितों को हिरासत में लिया।

व्यापारियों ने रखा बाजार बंद
घटना और भांजगड़ा (समझौता) प्रथा के विरोध में बाजना के व्यापारियों ने रविवार को अपनी दुकानों को बंद रखा। एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घायलों का इलाज जारी है, जबकि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति