वन मेले में प्रतिदिन लोगों का रुझान बढ़ता जा रहा, हर्बल उत्पादों से निर्मित औषधियों की 40 लाख रुपये से अधिक की बिक्री हुई

मोटे अनाज कोदो-कुटकी, मक्का-बाजरा और जौ से बने व्यंजन आगंतुकों के मन को खूब भाये

वन मेले में प्रतिदिन लोगों का रुझान बढ़ता जा रहा, हर्बल उत्पादों से निर्मित औषधियों की 40 लाख रुपये से अधिक की बिक्री हुई

वन मेले के छठवें दिन पहुँचे 50 हजार आगंतुक

भोपाल
वन विभाग एवं राज्य लघु वनोपज, सहकारी संघ मर्यादित द्वारा भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 17 से 23 दिसम्बर तक अंतर्राष्ट्रीय वन मेले का आयोजन किया गया। मेले में प्रतिदिन लोगों का रुझान बढ़ता जा रहा है। मोटे अनाज कोदो-कुटकी, मक्का-बाजरा और जौ से बने व्यंजन आगंतुकों के मन को खूब भाये। वन मेले में आज 50 हजार से अधिक आगंतुकों ने भ्रमण किया। मेले में वन एवं हर्बल उत्पादों से निर्मित औषधियों की 40 लाख रुपये से अधिक की बिक्री हुई।

अंतर्राष्ट्रीय वन मेले में 90 पारम्परिक एवं आयुर्वेदिक वैद्य चिकित्सकों से लगभग 450 आगंतुकों ने नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श प्राप्त कर लाभ लिया। इस बार मेले में आँवला एवं आँवले से बने उत्पाद जैसे आँवला केण्डी, अचार, सुपारी और शहद, हर्बल टी, अर्जुन चाय, गुड़ तथा बाँस के ब्रश से लेकर सोफा, कुर्सियाँ, लकड़ी के खिलौने, गुड्डे-गुड़िया एवं हर्बल जड़ी-बूटियों की माँग अधिक रही।

लघु वनोपज संघ द्वारा सुदूर वनांचलों में निवासरत अनुसूचित जनजाति एवं अन्य समुदायों को बिचौलियों के शोषण से बचाने और उन्हें उचित लाभ दिलाने के लिये वनोपज विक्रय का लाभांश संग्राहकों को वितरित करने के निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। वन मेले के इस आयोजन ने बिक्री, आगंतुकों की संख्या एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन के माध्यम से होने वाले एमओयू जैसे घटकों में गत वर्ष के मुकाबले दोगुनी सफलता हासिल की है। इस बार मेले में स्थापित 300 स्टॉलों से वन, हर्बल उत्पादों एवं औषधियों की बिक्री की जा रही है।

अंतर्राष्ट्रीय वन मेले में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें फैंसी ड्रेस, सोलो एक्टिंग, महिला यूनिक बैण्ड की आकर्षक प्रस्तुति और एक शाम वन विभाग के नाम की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी।

23 दिसम्बर को होगा मेले का समापन

खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के मुख्य आतिथ्य और उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की अध्यक्षता और वन राज्य मंत्री दिलीप सिंह अहिरवार के विशिष्ट आतिथ्य में 7 दिवसीय वन मेले का समापन समारोह सोमवार सायं 5 बजे होगा। समापन समारोह में अपर मुख्य सचिव वन अशोक वर्णवाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव, प्रबंध संचालक लघु वनोपज विभाष कुमार ठाकुर और वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति