एंजेलिना जोली के हाथों पर उभरी नसें, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हो रहीं वायरल

न्यूयॉर्क

हॉलीवुड की खूबसूरत और अमीर एक्ट्रेसेस में शुमार एंजेलिना जोली के दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं। वो एक्ट्रेस की एक झलक को बेताब रहते हैं। पर हाल ही जब वह एक इवेंट में नजर आईं, तो उन्हें देख फैंस टेंशन में आ गए। एंजेलिना जोली इस वक्त अपनी बायोपिक 'मारिया' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान वह रेड कार्पेट पर नजर आईं।

लेकिन इस दौरान एंजेलिना जोली के हाथों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनके हाथों पर नसें उभरी हुई थीं। इसकी वजह से उनके हाथ अजीब लग रहे थे। यह देख फैंस एक्ट्रेस की हेल्थ को लेकर चिंता में पड़ गए और पूछने लगे कि एंजेलिना को हुआ क्या है?

एक तरफ ब्रैट पिट से तलाक का केस और दूसरी ओर फिल्म प्रमोशन
एंजेलिना जोली की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और उनके हाथ की उभरी नसों की चर्चा हो रही है। फैंस एंजेलिना के बेहद स्लिम लुक और नसों को लेकर परेशान हैं। इस वक्त एक्ट्रेस पूर्व पति ब्रैड पिट के साथ तलाक के केस को लेकर सुर्खियों में हैं। पर इसका स्ट्रेस होने के बावजूद वह लगातार अपनी फिल्म को प्रमोट कर रही हैं।

उभरी नसें देख ये कयास लगा रहे फैंस
कई फैंस का मानना है कि एंजेलिना जोली पति संग तलाक के केस के कारण स्ट्रेस में हैं और इसी का असर उनकी हेल्थ पर पड़ रहा है। पर कुछ फैंस का कहना है कि एंजेलिना बहुत ही स्ट्रिक्ट डाइट ले रही हैं, ताकि वह अल्ट्रा स्लिम रह सकें और इसी वजह से उनके हाथों की नसें दिख रही हैं।

एंजेलिना जोली की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो एक्ट्रेस ने साल 2016 में कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। पर तभी से यह कपल आपसी समझौते की कोशिश कर रहा था और मामला अभी कोर्ट में ही है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति