विजयगढ़ में बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस गड्ढे में पलटी

अलीगढ़

अलीगढ़ के विजयगढ़ में बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस गड्ढे में पलट गई। बस पलटने से कई बच्चे घायल हुए हैं। बच्चों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। कुछ बच्चों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया है। ग्रामीण और पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर बच्चों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णा पब्लिक स्कूल की बस  उदयपुर, नगलालाला, कठैरा आलमपुर, परौली गोलारा से करीब 35 बच्चों को स्कूल के लिए लेकर आ रही थी। जैसे ही बस बघियार के समीप पहुंची, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया। बस गड्ढे में जाकर गिर गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला।

घायल बच्चेग्रामीणों ने बताया कि बस ने बुग्गी को ओवरटैक करने की कोशिश की तो बस का संतुलन बिगड़ गया और गड्ढे में जाकर पलट गई। दो-चार बच्चों की हालत गंभीर है। हादसे से बच्चे घबराए हुए थे। ग्रामीणों ने घायल बच्चों के परिवार वालों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चों को निजी अस्पताल ले गए।

कुछ बच्चों के माता-पिता स्कूल पहुंचकर प्रधानाचार्य शैलेंद्र यादव से पूछा कि हमारी बेटी कहां है तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। प्रधानाचार्य काफी घबराए हुए लग रहे थे। बच्चों के माता-पिता ने स्कूल पर हंगामा कर दिया। बाद में पता लगा कि कुछ बच्चों को कॉलेज के प्रबंधक गाड़ी से घर पहुंचाने गए हैं।

नगलालाला निवासी राजकुमार के पुत्र विष्णु और शौर्य के काफी चोट आई है। शौर्य के सिर पर 12 टांके और पैर में आंतरिक चोट है। उन्होंने प्राइवेट हॉस्पिटल में अपने बेटे का इलाज कराया। बताया जा रहा है कि स्कूल की एक ही बस बच्चों को लाने-ले जाने के लिए दो-दो चक्कर लगाती है। यही कारण है कि ड्राइवर को जल्दी रहती है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति