छत्तीसगढ़-रायपुर के ऑफिस से 10 लाख की चोरी

रायपुर।

राजधानी के एक ऑफिस में 10 लाख रुपये की नगदी चोरी के मामले में पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से चोरी की रकम 10 लाख रुपये, एक आईफोन, एक बुलेट मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा वाहन और अन्य सामग्री जब्त की गई है. यह चोरी की घटना गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह चौक स्थित डॉ. सुब्बाराव गली में हुई थी.

जानकारी के अनुसार, फाफाडीह स्थित एक ऑफिस में मैनेजर के पद पर कार्यरत प्रार्थी ने 18 दिसंबर को सुबह अपने ऑफिस में चोरी की सूचना दी थी. उसने बताया कि चोरों ने ऑफिस का दरवाजा तोड़कर आलमारी के ताले भी तोड़ दिए और उसमें रखे लाखों रुपये चोरी कर फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के तहत गंज थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम बनाई. सीसीटीवी फुटेज और आस-पास के लोगों से पूछताछ के बाद टीम को महत्वपूर्ण जानकारी मिली. फुटेज में तीन संदिग्ध व्यक्तियों को घटना स्थल के पास देखा गया था. इसके आधार पर पवन बाघ और शिवा हरपाल को गिरफ्तार किया गया.
पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया और चोरी की रकम 10 लाख रुपये, एक आईफोन, एक बुलेट मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, एक एक्टिवा वाहन और एक ई-रिक्शा पुलिस के कब्जे में जब्त किया गया. नगदी समेत जब्त सामग्रियों की कीमत 15 लाख रुपये हैं. आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में मामला पंजीबद्ध किया गया है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन बाघ (27 वर्ष) और शिवा हरपाल (19 वर्ष) के रूप में हुई है. पवन बाघ रायपुर के श्रीराम नगर झंडा चौक, खमतराई क्षेत्र का निवासी है, जबकि शिवा हरपाल अवंति विहार रायपुर का निवासी है. पुलिस अब इस मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश कर रही है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति