छत्तीसगढ़-मानपुर में धान खरीदी में देरी के कारण अनशन पर बैठा युवक

मानपुर।

मानपुर ब्लॉक स्थित भर्रीटोला धान खरीदी केंद्र में पिछले 12 दिसंबर से धान खरीदी बंद होने के कारण किसान भारी परेशानी झेल रहे हैं. किसानों की इस समस्या को लेकर भर्रीटोला निवासी देवानंद कौशिक ने 22 दिसंबर से भूख हड़ताल शुरू कर दी है. उन्होंने गांधीवादी तरीके से शासन-प्रशासन के खिलाफ आंदोलन छेड़ते हुए मांग की है कि किसानों के हित में तुरंत धान खरीदी शुरू की जाए.

युवक देवानंद कौशिक स्थानीय धान खरीदी केंद्र परिसर में रविवार से भूख हड़ताल पर बैठा है. युवक ने ऐलान किया है कि जब तक भर्रीटोला समिति में धान खरीदी आरंभ नहीं होती तब तक वह भूख हड़ताल में पर बैठे रहेगा. युवक देवानंद कौशिक के भूख हड़ताल में बैठने की जानकारी पाकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से किसान हड़ताल स्थल में पहुंचकर न केवल देवानंद से मिल रहे हैं बल्कि इस हड़ताल में उसे अपना समर्थन भी दे रहे हैं. भूख हड़ताल के पहले दिन ही आस-पास के गांवों के कई किसानों ने मौके पर पहुंचकर भूख हड़ताल पर बैठे युवक देवानंद का समर्थन करते हुए तत्काल धान खरीदी आरंभ करने की मांग दोहराई है. वहीं हड़ताली युवक समेत क्षेत्रवासी किसानों ने तर्क दिया है कि धान समय पर नहीं बेच पाने से किसानों को विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. दूसरी ओर भर्रीटोला सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक ने धान खरीदी केंद्र से धान का उठाव न होने तथा केंद्र जगह की कमी को धान खरीदी बंद किए जाने का कारण बताते हुए बिना धान का उठाव किए धान खरीदी आरंभ करने में असमर्थता जताई है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति