लखनऊ बैंक लूट में शामिल आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, 3 गिरफ्तार

 लखनऊ

लखनऊ बैंक लूट में शामिल आरोपियों का एनकाउंटर हुआ है. पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने मौके से कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. तीनों बदमाश बीते दिन हुए बैंक लूट की वारदात में शामिल बताए जा रहे हैं.

लखनऊ पुलिस के मुताबिक, ये एनकाउंटर चिनहट इलाके में जलसेतु के पास हुआ है. इस एनकाउंटर में अरविंद कुमार नाम का एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए बदमाश राजधानी में ओवर सीज बैंक लॉकर लूट की वारदात में शामिल थे. घायल बदमाश अरविंद बिहार का निवासी है.

डीसीपी ईस्ट जोन शशांक सिंह ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए एक ऑपरेशन चलाया. इस दौरान पुलिस ने बदमाशों को जब रोका तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश को गोली लग गई. दो और बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से हथियार और अन्य सामग्री बरामद हुई है.

मालूम हो कि लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में अयोध्या हाइवे किनारे इंडियन ओवरसीज बैंक में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब बैंक मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी कि बैंक में चोरी हो गई है. बताया गया बदमाशों ने बैंक के लॉकर रूम को गैस कटर से काटा और फिर 90 लॉकरों में से करीब 42 लॉकर काट दिए. इस दौरान चोर लॉकर्स में रखे गए करोड़ों के जेवरात चोरी कर ले गए.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के अलावा वह ग्राहक भी छुट्टी वाले दिन बैंक पहुंचे जिन्होंने अपने जिंदगी भर की कमाई से बनाए गए गहने और पुश्तैनी जेवरात बैंक के लॉकर में रखे थे.

मिली जानकारी के अनुसार, बदमाश बैंक में पीछे से घुसे थे. बैंक में पीछे जाने के लिए एक सुनसान गली और उस गली में ऊंची दीवार के बाद एक जर्जर दीवार को तोड़कर बदमाश अंदर गए. अंदर करीब 40 मीटर चलने के बाद बैंक की 9 इंच की दो दीवारों को तोड़ा और फिर लॉकर रूम में पहुंचे. गैस कटर की सहायता से लॉकर रूम को काटा गया और फिर हर एक लॉकर के कुंडे को काटकर रखे जेवरात व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए. वारदात में चार लोग शामिल बताए गए, जिनमें तीन को अरेस्ट कर लिया गया है.

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति