इन एंड्रॉइड स्मार्टफोन में 1 जनवरी से चलेगा WhatsApp

नई दिल्ली

वॉट्सऐप एक पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। जिसके आज के वक्त में करोड़ों की संख्या में यूजर्स हैं। लेकिन वॉट्सऐप कुछ एंड्रॉइड स्मार्टफोन के लिए सपोर्ट बंद कर रहा है। दरअसल मेटा ओन्ड प्लेटफॉर्म पुराने सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर बेस्ड स्मार्टफोन के लिए सपोर्ट बंद कर रहा है। जिन स्मार्टफोन के लिए वॉट्सऐप सपोर्ट बंद किया जा रहा है, उसमें एंड्रॉइड किटकैट और 10 साल से पुराने एंड्रॉइड स्मार्टफोन शामिल हैं। इन फोन्स में 1 जनवरी से वॉट्सऐप सपोर्ट को बंद किया जा रहा है। अगर आप पुराने एंड्रॉइड स्मार्टफोन में वॉट्सऐप को इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको फोन अपग्रेड कर लेना चाहिए।

iOS यूजर्स के लिए भी बंद हो रहा है सपोर्ट
वॉट्सऐप की ओर से iOS 15.1 और उससे पुराने वर्जन वाले बेस्ड iPhone के लिए सपोर्ट बंद किया जा रहा है। मतलब iPhone 5s, iPhone 6 और iPhone 6 Plus के लिए सपोर्ट बंद कर दिया जाएगा। आईफोन यूजर्स के लिए 5 मई 2025 तक फोन माइग्रेट करने का ऑप्शन दिया गया है।

क्यों वॉट्सऐप ने बंद किया सपोर्ट
वॉट्सऐप की ओर से पुराने स्मार्टफोन के लिए सपोर्ट बंद किया जा रहा है, क्योंकि यह फोन वॉट्सऐप के नए फीचर्स को सपोर्ट नहीं करते हैं। बता दें कि वॉट्सऐप की ओर से एआई समेत कई नए फीचर्स को रोलआउट किया जा रहा है।

किन स्मार्टफोन के लिए वॉट्सऐप बंद कर रहा है सपोर्ट
जिन स्मार्टफोन के लिए 1 जनवरी 2025 से वॉट्सऐप सपोर्ट बंद किया जा रहा है, उसमें पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग, एलजी, सोनी और एचटीसी शामिल है।

    Samsung Galaxy S3
    Galaxy Note 2
    Galaxy Ace 3
    Galaxy S4 Mini
    HTC
    One X
    One X+
    Desire 500
    Desire 601
    Sony
    Xperia Z
    Xperia SP
    Xperia T
    Xperia VLG Optimus G
    Nexus 4
    G2 Mini
    L90
    Motorola
    Moto G
    Razr HD
    Moto E 2014

यूजर्स को डेटा स्टोर करने की सलाह
वॉट्सऐप की ओर से यूजर्स को चैट और डेटा बैक को गूगल ड्राइव स्टोर करने की सुविधा दी जा रही है। अगर आपका स्मार्टफोन इस लिस्ट में शामिल हैं, तो आपको 1 जनवरी 2025 से पहले अपना वॉट्सऐप बैकअप ले लेना चाहिए। वरना आपका वॉट्सऐप डेटा परमानेंट डिलीट हो जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति