राजस्थान-अलवर में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री हुए पेंशनर समाज के अधिवेशन में शामिल

जयपुर।

वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा अलवर का जिला स्तरीय वार्षिक अधिवेशन, स्मारिका विमोचन व पेंशनर सम्मान समारोह आयोजित हुआ। वन मंत्री शर्मा ने सभी पेंशनरों की दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के पेंशनरों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और उनकी सभी समस्याओं का हरसंभव समाधान करने का सकारात्मक प्रयास करती आ रही है।

उन्होंने पेंशनर समाज को साधुवाद देते हुए कहा कि पेंशनर समाज द्वारा निरन्तर सामाजिक सरोकार के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स अनुभवी व्यक्ति होते हैं अतः केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अपने आसपास के लोगों को जागरूक कर योजनाओं से लाभांवित कराने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पेंशनर समाज की सभी न्यायोचित मांगों को राज्य सरकार स्तर से पूरा कराने का सकारात्मक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ वरिष्ठजनों को देने के लिए सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाले पेंशन लाभ को बढाकर 1150 रूपये किया है  ताकि वे किसी अन्य पर आश्रित न रहकर अपना जीवन स्वाभिमान के साथ व्यतीत कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा तीर्थयात्रा योजना के तहत बडी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों को भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की बस, रेल व हवाई जहाज के माध्यम से यात्रा कराई गई है। इस दौरान उन्होंने स्मारिका का विमोचन किया। कार्यक्रम में 90 वर्ष से अधिक के 21 व्यक्तियों एवं 75 वर्ष से अधिक के 111 व्यक्तियों का माला पहनाकर व शॉल ओढाकर तथा बैग प्रदान कर सम्मान किया। पेंनशर समाज के जिला अध्यक्ष श्री मधुसूदन शर्मा ने पेंशनर समाज द्वारा की गई गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर पेंशनर समाज के पदाधिकारी एवं बडी संख्या में पेंशनर्स व उनके परिजन मौजूद रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति