चार साल के बालक का गला रेता… हाथ-पैर भी काट डाले, मिला आधा जला धड़

रामपुर

रामपुर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। केमरी थाना इलाके के गंगापुर कदीम गांव में घर के बाहर खेल रहे चार साल के बालक को अगवाकर हत्या कर दी गई। उसका अधजला शव नाले में मिला है। बच्चे के दादा ने पड़ोस में रहने वाले दंपती समेत तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कराई है।

गंगापुर कदीम निवासी दानिश मेलों में झूला चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। दानिश का चार वर्षीय पुत्र बिलाल शनिवार की सुबह करीब घर के पास खेलते-खेलते गायब हो गया था। परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दी।

रविवार दोपहर में बच्चे का अधजला शव उसके घर से करीब तीन सौ मीटर दूर गंदे नाले में एक प्लास्टिक के कट्टे से ढका हुआ मिला। बालक के शरीर का आधा हिस्सा बरामद हुआ है। उसकी कलाई से हाथ भी कटा हुआ है। मासूम की हत्या की सूचना पर एसपी विद्यासागर मिश्र ने घटना स्थल का निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

मासूम की जान लेने को पार कीं हैवानियत की हदें
गंगापुर कदीम गांव में रविवार सुबह चार साल के बालक का शव मिलने पर घर में कोहराम मच गया। बालक के हत्यारों ने बेरहमी व हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उसका गला रेतकर बायां हाथ भी काट दिया था। नाले में मिला बालक का शव अधजला था और शरीर का निचला हिस्सा गायब था। हत्या की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई यही कह रहा था कि जालिमों को जरा भी रहम नहीं आया। आखिर मासूम ने उनका क्या बिगाड़ा था।

 मासूम का शव घर से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर नाले में मिलने पर हर कोई हैरान है। अपराध के जानकारों का कहना था कि मासूम को अगवा कर आसपास के तीन सौ मीटर के भीतर के दायरे में ही किसी घर में बंद कर लिया गया होगा।
 
…हाय मुझे मार देता, मेरा चिराग क्यों बुझा दिया
गंगापुर कदीम की स्तब्ध कर देने वाली इस घटना ने पूरे गांव का दिल दहला दिया है जो सुनता है, वह भी सकते में आ जाता है। लेकिन इन सबसे भी ज्यादा मृतक मासूम विलाल की मां का रोते-रोते बुरा हाल था। वो पछाड़े मार- मारकर न केवल विलाप कर रही थीं, बल्कि कई बार बेहोश भी हो गई थीं। बार-बार यही कह रही थीं कि मेरे बच्चे से क्या दुश्मनी थी। मेरे इकलौते चिराग की जान क्यों ले ली। हाय, मुझे मार देता… मेरा चिराग क्यों बुझा दिया।
 
गमगीन मां आसिया का पांच साल पहले ही दानिश से निकाह हुआ था। मृतक बिलाल के अलावा उसकी दो छोटी-छोटी बेटियां भी हैं। मां को इस तरह से रोता देख उसकी दोनों मासूम बेटियां भी रोए जा रही थीं। वहां बैठीं गांव की अन्य महिलाएं इन तीनों को संभाल रही थीं और वो भी अपने आंसू नहीं रोक पा रही थीं।
 
दंपती समेत तीन पड़ोसियों पर रिपोर्ट दर्ज

परिजन अपने पड़ोसियों पर ही मासूम की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाने लगे। परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता दानिश एक सप्ताह पूर्व ही नेपाल में लगे मेले में झूला लगाने गए थे। शनिवार शाम को बच्चे के गायब होने की सूचना पर वह नेपाल से रवाना हो गए और रविवार दोपहर अपने घर पहुंच गए।

इस दौरान मृतक के दादा ने अपने पड़ोसी जागन लाल, उसकी पत्नी संतोष व तेजराम के खिलाफ उसके पोते को अगवा कर हत्या करने के आरोप में नामजद तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बालक की हत्या की सूचना मिली है। मौका मुआयना किया गया है। पीड़ित परिवार ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। – अतुल श्रीवावस्तव अपर पुलिस अधीक्षक

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति