फिर अचानक बीमार हुये पिपराझांपी के छात्र, 11 छात्रों का चल रहा जिला चिकित्सालय में इलाज

सिंगरौली
जिले के शासकीय विद्यालय पिपराझांपी में मंगलवार को अचानक कुछ छात्र बीमार हो गये। आनन फानन में उन्हें दोपहर में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। विद्यालय के कुल 11 बच्चे ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती हैं। इससे पहले भी कुछ दिनों पूर्व इसी विद्यालय के एक दर्जन से ज्यादा बच्चे अचानक बीमार हो गये थे जिन्हें  इलाज के पश्चात अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी। चिकित्सकों ने बताया कि छात्र घबाराहट तथा पेटदर्द की शिकायत कर रहे हैं।

मौके पर पंहुंचे एसडीएम सृजन बर्मा आईएएस और डीईओ एस बी सिंह ने अपनी गाड़ी से कुछ छात्रों को लेकर अस्पताल पहुंचा तथा कुछ छात्रों को एम्बुलेंस से भी जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है। फिलहाल छात्रों की हालत स्थिर बतायी जा रही है। छात्रों के परिजनों का कहना है कि विद्यालय में कोई साया है जिसे देखने के बाद छात्रों का पेट दर्द करता है तथा उन्हें घबाराहट शुरू हो जाती है। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।
जिन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराया गाय है उनमें, सुष्मिता वर्मा र्कक्षा 8, अर्चना बसोर कक्षा 8, मानसी यादव कक्षा 8, तारावती बैस कक्षा 8, प्रियंका कक्षा 8, आरती कक्षा 8, खुशबू कक्षा 8, कृष्णा शर्मा कक्षा 8, अमित शर्मा कक्षा 8, प्रमिला पाल कक्षा 5, छाया शर्मा कक्षा 2 शामिल हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति