प्लेसमेंट कर्मचारि‍यों व दैन‍िक वेतनभोगियों को मिलेगा समय पर वेतन

रायपुर

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। वेतन भुगतान पर नया अपडेट सामने आया है। नगर पालिक निगम कोरबा में कार्यरत स्वच्छता दीदियों, प्लेसमेंट के कर्मचारियों और दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को अब नियमित अधिकारी कर्मचारियों से पहले ही माह के वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने इस संबंध में निर्देश जारी किए है।साथ ही निर्देश दिए है कि निगम के अधिकारी कर्मचारियों के वेतन का भुगतान इन कर्मचारियों के वेतन भुगतान के पश्चात ही किया जाए। आयुक्त पाण्डेय के इस कदम से प्लेसमेंट कर्मचारियां, स्वच्छता दीदियों, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।इससे कोरबा के करीब 1600 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

1500 से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
बता दे कि वर्तमान में नगर पालिक निगम कोरबा के 812 प्लेटसमेंट कर्मचारी, 700 स्वच्छता दीदियॉं और 48 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी अपनी सेवाएं निगम के विभिन्न विभागों में दे रहे हैं।  आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम के सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्लेसमेंट कर्मचारियों, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों, स्वच्छता दीदियों आदि के वेतन भुगतान की कार्यवाही समय पर करें ताकि निर्धारित समय पर माह का वेतन भुगतान उन्हें सुनिश्चित किया जा सके।

नगर निगम कोरबा ने CNA के माध्यम से कराया छग में पहला भुगतान

    छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में नगर पालिक निगम कोरबा ने पहला भुगतान सेन्ट्रल नोडल एजेंसी के माध्यम से कराया। नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 31 मैगजीनभांठा खरमोरा में सांसद मद से सामुदायिक भवन विस्तार व निर्माण कार्य अमृत एसोसिएट कोरबा के द्वारा कराया गया था। इसके लिए वर्तमान में भुगतान राशि 06 लाख 39 हजार 124 रुपये का भुगतान CNA के माध्यम से कराया गया।
    बता दे कि केन्द्र सरकार ने प्रदत्त विभिन्न मदों के अंतर्गत प्राप्त राशि का संबंधित निर्माण एजेंसियों के भुगतान के लिए सेन्ट्रल नोडल एजेंसी बनाई है। नगरीय निकायों द्वारा इन मदों के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यो के देयकों का सम्पूर्ण विवरण जिला सांख्यिकीय विभाग को भेजा जाता है तथा उक्त विभाग द्वारा CNA को भेज दिया जाता है जो उक्त कार्य का भुगतान करती है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति