शराब छोड़े आठ वर्ष हो गए, जीवन काफी बदल गया: पूजा भट्ट

मुंबई,

नब्बे के दशक की मशहूर अभिनेत्री पूजा भट्ट ने सोमवार को कहा कि उन्हें शराब से दूरी बनाए आठ वर्ष हो गए और इस पूरी यात्रा में जीवन काफी बदल गया है। ‘डैडी’, ‘दिल है कि मानता नहीं’ और ‘सड़क’ जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए मशहूर पूजा भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर जीवन से जुड़ी यह जानकारी साझा की।

पूजा भट्ट ने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी सेल्फी साझा की जिसमें लिखा हुआ था, ‘‘आज शराब छोड़े आठ वर्ष हो गए। शुक्रिया, मेहरबानी, करम।’’ इस पोस्ट में उन्होंने स्कॉटलैंड के लेखक जोहान हैरी का एक उद्धरण भी साझा किया। उन्होंने लिखा, ‘‘ ‘तुम अकेले नहीं हो, हम तुमसे प्रेम करते हैं।’ हमें नशे के आदी लोगों के प्रति सामाजिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत तौर पर इसी प्रकार का बर्ताव करना चाहिए।’’

भट्ट ने लिखा, ‘‘हम नशा करने वालों के लिए सौ वर्षों से नफरत के गीत गाते आ रहे हैं। मुझे लगता है कि हमें हमेशा से ही उनके लिए प्रेम गीत गाने चाहिए थे… क्योंकि नशे की लत का विपरीत संयम नहीं है, बल्कि नशे की लत का विपरीत संबंध है। जोहान हैरी।’’

पूजा भट्ट ने शराब पीने की अपनी लत के बारे में कई बार खुलकर बात की है। भट्ट ने कहा था कि उन्हें लगा कि वह ‘‘लत के जाल में फंस गई हैं और इससे बाहर निकलने का एकमात्र तरीका यही है कि मैं खुद इसे स्वीकार करूं’’ और बस फिर मैंने शराब पीनी छोड़ दी।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति