राजस्थान-अलवर के मिनी सचिवालय में खुला राजसखी कैफे एवं रेस्टोरेंट

जयपुर।

केंद्रीय पर्यावरण ,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव एवं राज्य के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने सोमवार को मिनी सचिवालय, अलवर में राजीविका की राजसखी कैफे एवं रेस्टोरेंट  शुभारम्भ किया। श्री यादव ने राजीविका समूह की महिलाओं को कैफे एवं रेस्टोरेंट के सुचारू संचालन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सचिवालय परिसर में बनाए गए इस कैफे एवं रेस्टोरेंट से विभागीय कार्मिकों के साथ-साथ यहां आने वाले लोगों को अच्छी गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा संचालित यह रेस्टोरेंट महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक कदम है। लखपति दीदी जैसी अनेकों योजनाओं से केंद्र व राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के की दिशा में निरन्तर कार्य कर रही है। संजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने गत एक वर्ष में बड़ी संख्या में लखपति दीदी बनाकर उन्हें स्वरोजगार से जोडा है जिससे वे अपने परिवार को सशक्त करने के साथ ही आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने में सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिला समूहों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न कार्यों के प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। महिला समूहों को उचित प्लेटफार्म प्रदान भी कराए जा रहे हैं। इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने केंद्रीय मंत्री श्री यादव एवं वन राज्यमंत्री श्री शर्मा को राजीविका कैंटीन व महिला समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं उनके हस्तनिर्मित उत्पादों की जानकारी दी।

राजीविका की  जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती रेखा रानी व्यास ने बताया  कि मिनी सचिवालय परिसर स्थित  कैंटीन में चाय, अल्पाहार एवं खाने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित दरों पर रहेगी। इस कैंटीन संचालन से राजीविका स्वयं सहायता की समूह सदस्यों की आजीविका में भी वृद्धि होगी। मिनी सचिवालय परिसर में नगर निगम ने भी राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों के प्रदर्शन के लिए यह स्टॉल स्थापित की है। इसमें बारी-बारी से सभी स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद प्रदर्शन का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर रामगढ विधायक श्री सुखवंत सिंह, नगर निगम के निवर्तमान महापौर श्री घनश्याम गुर्जर  सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रबुद्ध व्यक्ति मौजूद रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति