छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार/बिलसापुर में एंबुलेंस और कार में भिड़ंत और अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला

बलौदाबाजार/बिलसापुर।

छत्तीसगढ़ के दो अलग-अलग जिलों में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो लोगों की जान भी चली गई है. पहली घटना बलौदाबाजार जिले की है, यहां तेज रफ्तार एंबुलेंस और इनविक्टो कार की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत हो गई.

वहीं दूसरी घटना बिलसापुर जिले की है, यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. बलौदाबाजार के कुकुरदी बायपास पर रफ्तार का कहर देखने को मिला. तेज रफ्तार एंबुलेंस और इनविक्टो कार की जोरदार टक्कर में एंबुलेंस चालक शत्रुघ्न निर्मलकर (20 वर्ष) निवासी सुभाष वार्ड, भाटापारा की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे में एंबुलेंस परिचालक गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. भीडंत इतना भयावह था कि एम्बुलेंस के परचख्खे उड़ गए. घटना के दौरान इनविक्टो कार के एयरबैग खुलने से उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए. घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

बाइक सवार की मौत
बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र के सेंदरी नेशनल हाइवे पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान उरेन्द्र लोनिया सेमरताल निवासी के रूप में हुई है. घटना के बाद कोनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति