राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सुशासन दिवस के अवसर पर राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई

राज्यपाल पटेल ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलायी सुशासन की शपथ

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सुशासन दिवस के अवसर पर राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सभी को सुशासन शपथ का निष्ठा के साथ पालन करने के निर्देश भी दिए

राजभवन में मनाया गया सुशासन दिवस

भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सुशासन दिवस के अवसर पर राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को सुशासन शपथ का निष्ठा के साथ पालन करने के निर्देश भी दिए। राजभवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 25 दिसम्बर की जयंती के परिप्रेक्ष्य में सुशासन दिवस मनाया गया।

राज्यपाल पटेल ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को प्रदेश में सुशासन के उचित मानदंडों को स्थापित करने के लिए सदैव संकल्पित रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केंद्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने और प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार के लक्ष्य को पाने के लिए हमेशा तत्पर रहने का संकल्प दिलाया।

राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव, जनजातीय प्रकोष्ठ की सचिव श्रीमती जमुना भिड़े, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अरविन्द पुरोहित और राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति