प्रशांत नील ने सलार 2 के एक गेम-चेंजिंग सीन के बारे में खुलासा किया

मुंबई,

दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक प्रशांत नील ने फिल्म सलार 2 के एक गेम-चेंजिंग सीन के बारे में खुलासा किया है। सलार पार्ट 1 -सीजफायर के निर्देशक प्रशांत नील, प्रभास, और होम्बले फिल्म्स के लिए एक बड़ी सफलता साबित हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड सेट किए। फिल्म को जबरदस्त सराहना मिली, और इसकी सफलता ने इसके सीक्वल सलार: पार्ट 2 -शौर्यांगा पर्वम को मच अवेटेड फिल्मों में से एक बना दिया है। फैंस इस महाकाव्य कहानी के अगले पार्ट के लिए बेहद उत्साहित हैं। हाल ही में, निर्देशक प्रशांत नील ने सीक्वल से एक अहम सीन की झलक शेयर की है, जिससे उत्साह और बढ़ गया है।

प्रशांत नील ने बताया कि सलार पार्ट 1-सीजफायर में जो एक सीन है, जो पहले थोड़ा बढ़ा-चढ़ा सा लगता है, उसका एक गहरा मतलब है और ये सलार: पार्ट 2 -शौर्यांगा पर्वम के एक बहुत ही शानदार मोमेंट से जुड़ा हुआ है। इस सीन में, देवा एक प्लास्टिक का चाकू उठाता है और उसकी मां, जिस किरदार को ईस्वरी राव ने निभाई हैं, उसे देखकर हैरान हो जाती हैं। उन्होंने बताया,सलार में एक सीन है जहां देवा एक चाकू उठाता है और उसकी मां इसे एक डरावने सीन की तरह महसूस कराती हैं। क्या ये बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया गया है? बिल्कुल नहीं। आपको पार्ट 2 का इंतजार करना पड़ेगा, तब आपको समझ आएगा कि उसने ऐसा क्यों किया। ये सीन सलार 2 के सबसे शानदार सीन में से एक है, और इसके पीछे एक खास वजह है।”

सलार का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है और इसे होम्बले फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में प्रभास, श्रुति हासन, और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल्स में हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति