अवध ओझा ने कहा- अरविंद केजरीवाल निश्चित तौर पर भगवान हैं, कृष्ण के अवतार

नई दिल्ली
हाल ही में राजनीति के मैदान में उतरे मशहूर शिक्षक अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को भगवान बता दिया है। पटपड़गंज सीट से 'आप' के उम्मीदवार अवध ओझा ने केजरीवाल को कृष्ण का अवतार बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के कंस उनके पीछे पड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि समाज के कंस नहीं चाहते कि कोई गरीबों के लिए काम करे। ओझा ने कहा कि लोग केजरीवाल के पीछे इसलिए पड़े हैं कि कहीं वो 2029 में प्रधानमंत्री ना बन जाए।

अवध ओझा ने बातचीत में यह बयान दिया जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ओझा ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल जी निश्चित तौर पर भगवान हैं, मैं तो कह ही चुका हूं कृष्ण के अवतार हैं। जब भी कोई व्यक्ति समाज बदलने की कोशिश करता है और जब भी कोई व्यक्ति गरीबों का मसीहा बनने की कोशिश करता है तो समाज के कंस उसके पीछे पड़ जाते हैं। नहीं तो भगवान कृष्ण जेल में कैसे पैदा होते। क्या बिगाड़ा था देवकी और वासुदेव ने। समाज के कंस नहीं चाहते कि कोई गरीबों के लिए काम करे, मजलूमों के लिए काम करे। सताए हुए लोगों के लिए काम करे।'

अवध ओझा ने कहा कि केजरीवाल दूरदर्शी हैं और उनमें भगवान के लक्षण हैं। उन्होंने कहा, 'दिल्ली की जो स्थिति है वह उदाहरण बनती जा रही है पूरे भारत के लिए। सबकी हालत खराब है कि 2029 में कहीं केजरीवाल प्रधानमंत्री ना बन जाएं। निश्चित तौर पर लोग उनके पीछे पड़े हुए हैं। वो बिल्कुल भगवान हैं, एकदम मैं तो कहता हूं वो भगवान हैं। शिक्षा फ्री कर दी। आज मैंने अखबार में पढ़ा कि एक व्यक्ति मां को घर में बंद करके उज्जैन चला गया, उसकी भूख से मौत हो गई। उनको पता है कि आज के दौर में बुजुर्ग बीमार हुए तो उनकी सेवा करने वाला कोई नहीं। कितनी दूरदर्शिता की बात है यह। यह भगवान के ही लक्षण हैं, स्वभाविक तौर पर भगवान के लक्षण हैं।'

हिंदुओं की आस्था का मजाक: भाजपा
भाजपा अवध ओझा के बयान पर आपत्ति जाहिर करते हुए इसे हिंदुओं की आस्था के साथ मजाक बताया। दिल्ली भाजपा की प्रवक्ता प्रीति अग्रवाल ने एक्स पर लिखाा, 'आम आदमी पार्टी नेता द्वारा भ्रष्ट केजरीवाल को श्री कृष्ण जी जैसा बताया जाना शर्मनाक और अस्वीकार्य है। आम आदमी पार्टी हिंदुओं की आस्था का मजाक बनाने से कभी नहीं कतराती है।'

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति