लोकायुक्त की टीम ने भुगतान की एवज में कमीशन मांगने वाले पंचायत सचिव को रंगे हाथों दबोचा

उमरिया
भुगतान की एवज में कमीशन मांगने वाले पंचायत सचिव को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया है। जनपद पंचायत मानपुर के माला गांव के पंचायत सचिव संतोष कुमार सोनी ने रिश्वत की मांग की थी। संतोष अम्रत सरोवर का काम जेसीबी मशीन से करवाने के बाद उसके भुगतान के एवज में साढ़े सात प्रतिशत की दर से कमीशन मांग रहा था। कार्रवाई के दौरान संदीप सिंह भदोरिया निरीक्षक उनकी टीम के सदस्य मौजूद थे।

यह है मामला
अमृत सरोवर के निर्माण के दौरान अपनी जेसीबी मशीन से काम करने वाले अंकुर तिवारी ने इस मामले में लोकायुक्त से शिकायत की थी। लोकायुक्त निरीक्षक संदीप सिंह भदोरिया ने बताया कि अंकुर तिवारी ने जो काम पंचायत में किया था, उसका उसे दो लाख रूपये पंचायत से प्राप्त करना था।

लोकायुक्त से की शिकायत
सचिव अंकुर तिवारी से साढ़े सात प्रतिशत की दर से कमीशन की मांग कर रहा था। अंकुर तिवारी ने पांच हजार रूपये पहले ही दे दिए थे, शेष राशि दस हजार रूपये और दी जानी थी। पंचायत सचिव से परेशान अंकुर तिवारी ने इस मामले की शिकायत लोकायुक्त से कर दी।

पर्याप्त प्रमाण मिलने पर लोकायुक्त ने ट्रैप कार्रवाई की तैयारी की और अंकुर तिवारी को दस हजार रूपये के साथ आरोपित के पास भेजा। जैसे ही आरोपित ने रूपये लिए लोकायुक्त ने उसे दबोच लिया और उस पर कार्रवाई कर दी। इस मामले में अब अगली कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। हालांकि अभी तक कोई कार्रवाई की नहीं गई है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति