टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न में कल खेला जाना है

नई दिल्ली
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न में गुरुवार 26 दिसंबर से खेला जाना है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर निगाहें होंगी, जो एक बड़ी उपलब्धि एमएसजी में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में अपने नाम कर सकते हैं। लेफ्ट आर्म पेसर इस समय दमदार फॉर्म में है और अगर स्टार्क इस टेस्ट मैच में 5 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वे ऑस्ट्रेलिया के लिए चौथे ऐसे गेंदबाज बन जाएंगे, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 700 विकेट हासिल किए हैं।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 3 मैचों के बाद 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। मिचेल स्टार्क इस सीरीज में अब तक 14 विकेट निकाल चुके हैं। उन्होंने पिंक बॉल टेस्ट मैच में 6 विकेट निकाले थे। वह इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह के बाद दूसरे सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं। हालांकि, निशाना एमसीजी में पांच और विकेट लेने का होगा, क्योंकि वे ऐसा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए 700 विकेट लेने वाले गेंदबाजों के क्लब में शामिल हो जाएंगे। वे अब तक 695 विकेट इंटरनेशनल क्रिकेट में निकाल चुके हैं।

दिवंगत स्पिनर शेन वॉर्न (1001 विकेट), पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा (949 विकेट) और ब्रेट ली (718 विकेट) ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में निकाल चुके हैं। 284 इंटरनेशनल मैचों में, स्टार्क ने 25.67 की औसत से 695 विकेट लिए हैं, जिसमें उनके नाम 6/28 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े और 24 बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। टेस्ट क्रिकेट उनका बेस्ट फॉर्मेट है। इस फॉर्मेट में वे 92 मैचों में 27.55 की औसत से 372 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। 15 बार पांच विकेट भी वे चटका चुके हैं। 127 वनडे मैचों में उनके नाम 244 विकेट हैं। टेस्ट की तरह वनडे में भी वे ऑस्ट्रेलिया के लिए चौथे सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति