रोहित शर्मा कर सकते हैं ओपनिंग, टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर उलट-पलट, इस नंबर पर खेल सकते हैं केएल राहुल

नई दिल्ली
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड यानी एमसीजी में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार 26 दिसंबर से खेला जाना है। ये बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच है और इस मैच में भारत का बैटिंग ऑर्डर आपको उलट-पलट नजर आ सकता है। अभी तक तीन मैचों में जिन दो खिलाड़ियों ने ओपनिंग की थी, वह जोड़ी अब चौथे टेस्ट मैच में शायद टूट जाएगी। हालांकि, किसी खिलाड़ी को ड्रॉप नहीं किया जा रहा, बल्कि केएल राहुल को डिमोट किए जाने की रिपोर्ट सामने आई है और कप्तान रोहित शर्मा को प्रमोट किया जा रहा है, जो फिर से ओपन कर सकते हैं।

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से एक दिन पहले इस तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि कप्तान रोहित शर्मा फिर से यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं। रोहित शर्मा पिछले दो मैचों में नंबर 6 पर खेले थे। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल पहले तीन मैचों में ओपनर थे। केएल राहुल ने दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, यशस्वी ने अभी तक एक पारी अच्छी खेली। उधर, कप्तान रोहित शर्मा के लिए तीन पारियां बहुत खराब गुजरीं। ऐसे में वे फिर से पारी की शुरुआत करते हुए नजर आ सकते हैं।

अब सवाल ये है कि अगर रोहित शर्मा ओपन करेंगे तो फिर केएल राहुल किस नंबर पर खेलेंगे? इसका जवाब मिल गया है कि नंबर तीन पर खेल सकते हैं, जबकि शुभमन गिल को नंबर 6 पर भेजा जा सकता है। शुभमन गिल उतने प्रभावी नजर नहीं आ रहे। ऐसे में उनको थोड़ा वक्त मिडिल ऑर्डर में पुरानी गेंद से मिल सकता है। हो सकता है कि गिल को ड्रॉप कर दिया जाए, लेकिन इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है। विराट कोहली नंबर चार पर खेलने वाले हैं, जबकि ऋषभ पंत नंबर पांच पर पक्के हैं। एमसीजी की पिच को देखते हुए नितीश रेड्डी की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है। हो सकता है कि शुभमन गिल की जगह वॉशिंगटन सुंदर खेल जाएं।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति