राजस्थान-पंचायती राज मंत्री और मुख्य सचिव ने किया सरस राजसखी राष्ट्रीय मेले का अवलोकन

जयपुर।

पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री (राज्य मंत्री) श्री ओटा राम देवासी एवं मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत केन्द्रीय ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् (राजीविका) द्वारा जवाहर कला केन्द्र में चल रहे सरस राज सखी राष्ट्रीय मेला—2024 का मंगलवार को अवलोकन किया।

देवासी ने सरस मेले की सभी स्टालों का अवलोकन किया एवं विभिन्न राज्यों से आये स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया एवं उनके उत्पादों की सराहना की। मुख्य सचिव ने कहा कि यह मेला ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का एक अहम प्रयास है, जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। मेले में देशभर के 250 से अधिक भौगोलिक संकेतक (जीआई टैग) वाले उत्पादों और पारंपरिक शिल्प का शानदार संग्रह देखने को मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि सरस राज सखी राष्ट्रीय मेला एक अद्वितीय मंच है जहाँ विभिन्न राज्यों की महिला सदस्य अपने पारंपरिक हस्तशिल्प, हैंडलूम, खाद्य उत्पाद, और उन्नत तकनीकी उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं। इस आयोजन में क्षेत्रवार मंडप स्थापित किए गए हैं, जिनमें प्रत्येक राज्य की विशिष्ट सांस्कृतिक कलाकृतियाँ और पारंपरिक उत्पाद प्रदर्शित हो रहे हैं। मेले में लगभग 300 से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिलाएँ अपने उत्पादों का विक्रय कर रही हैं, जिसके अन्तर्गत हैण्डीक्राफ्ट, हैण्डलूम, खाद्य एवं उन्नत तकनीकी से बने हुए उत्पादों को प्रदर्शित कर रहे है। इस आयोजन में सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ाते हुए अधिकांश राज्यों के फूड स्टॉल्स से सजे काउन्टर आगन्तुकों को पूरे भारत के पारम्परिक व्यंजनों का लुफ्त उठाने का अवसर प्रदान कर रहे है। राजसखी मेले में राजस्थान का दाल, बाटी, चूरमा, सिक्किम के मोमोज व ठुक्पा, आसाम के कोकोनट लड्डू, ब्लेक राईस खीर, मध्य प्रदेश के आलू पराठा, गरदु की टिक्की, गुजरात की मक्की की रोटी, उड़द की दाल, जम्मू कश्मीर का कहवा, तमिलनाडू के बेटरूट मल्ट, बोंडा और अन्य राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजन बनाये जा रहे है। राजसखी राष्ट्रीय मेले में 2000 रूपये से अधिक खरीददारी करने वाले ग्राहकों को सुपर लक्की ड्रा के तहत ब्राण्ड न्यू कार एवं लक्की बायर अवार्ड के तहत प्रथम प्राईज एक्टिवा, द्वितीय प्राईज लेपटॉप एवं तृतीय प्राईज एप्पल आईफोन जीतने का सुनहरा अवसर मिलेगा। मेले का आयोजन 30 दिसम्बर तक किया जायेगा, जिसमें सांयकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति