राजस्थान-टोंक में ट्रक की टक्कर से पांच बार पलटी कार में लगी आग

टोंक।

जिले के डिग्गी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम हुए एक सड़क हादसे में डिग्गी से श्रीजी महाराज के दर्शन कर जयपुर लौट रहे समर शर्मा की कार को डेचवास मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार पांच से सात बार पलटी खाकर सड़क पर खड़ी हो गई और कार में सवार समर शर्मा कार के भीतर ही बेहोश हो गए। कुछ ही देर में कार आग की चपेट में आ गई।

हादसा इतना भयंकर था कि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए समर शर्मा को जलती हुई कार से बाहर निकाल लिया, जिससे कोई अनहोनी होने से बच गई। हादसे के कारण जयपुर-डिग्गी-भीलवाड़ा स्टेट हाईवे पर लंबा जाम लग गया। यातायात ठप होने से सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही डिग्गी थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया और पुलिस ने यातायात बहाल किया। कार से बाहर निकाले जाने के बाद समर शर्मा को प्राथमिक उपचार दिया गया। समर ने बताया, "डिग्गी श्रीजी महाराज के दर्शन के बाद यह हादसा हुआ। मुझे ऐसा लगता है कि यह केवल महाराज की कृपा और ग्रामीणों की तत्परता थी, जिसने मेरी जान बचाई।" डिग्गी थाने के एएसआई रमेशचंद्र ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मय जाब्ते मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से कार में लगी आग को बुझाया। कार मालिक की शिकायत के बाद अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जाएगी। हादसे के बाद जले हुए कार के मलबे को देखने के लिए सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जुट गए, जिससे हाईवे पर लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जाम खुलवाया और यातायात को सामान्य किया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति