असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के संकेत, दिल्ली दंगों के पोस्टर बॉय शाहरुख पठान को सीलमपुर सीट से उतारा जा सकता है

नई दिल्ली
ताहिर हुसैन के बाद दिल्ली दंगों के एक और आरोपी शाहरुख पठान को भी चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने पुष्टि तो नहीं की है, लेकिन संकेत जरूर दिए हैं। चर्चा है कि शाहरुख पठान को सीलमपुर सीट से उतारा जा सकता है। दिल्ली में फरवरी में चुनाव हो सकते हैं और ओवैसी की पार्टी करीब 10 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

इस चर्चा की शुरुआत तब हुई जब एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई ने दिल्ली दंगों के पोस्टर बॉय बन चुके शाहरुख पठान के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की। दिल्ली दंगों के दौरान वह हथियार लहराते हुए दिखा था। उसने एक पुलिसकर्मी पर पिस्टल तान दी थी। शाहरुख इस समय जेल में बंद है। शाहरुख से पहले ओवैसी की पार्टी दंगों के एक और बड़े आरोपी ताहिर हुसैन को टिकट दे चुकी है।

दो दिन पहले जमई ने एक्स पर पठान की मां से मुलाकात की तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, 'पिछले दिनों जेल में बंद शाहरुख पठान के घर पर उनकी मां से मेरी मुलाकात हुई। दिल्ली मजलिस (AIMIM) का एक डेलिगेशन उनके परिवार से मुलाकात करके उनके हालात और कानूनी सहायता के सिलसिले में बातचीत की है। दिल्ली में इंसाफ की मुहीम में हमारा यह छोटा सा कदम कई परिवारों को हौसला देगा, जिनके बच्चे बिना ट्रायल के सालों से जेल में बंद है। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार जमानत उन कैदियों का अधिकार है जिनके मामले लंबित हैं। उनकी मां का कहना है कि अरविंद केजरीवाल के इशारे पर ही उनके बेटे पर केस दर्ज किया गया और यह बात वह भूल नहीं सकेंगे।'

जमई ने कुछ मीडिया चैनल्स से बातचीत में कहा कि टिकट को लेकर अंतिम फैसला हाईकमान करता है। प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर मेरी जो जिम्मेदारी थी वह पूरी की है। शाहरुख को टिकट मिलने की चर्चा को खारिज किए बिना उन्होंने कहा कि अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन सीलमपुर से एक मजबूत उम्मीदवार की आवश्यकता है, क्योंकि आप और कांग्रेस के नेता पाला बदल चुके हैं। एमआईएम जिनको भी सीलमपुर से टिकट देगी वह मजबूत उम्मीदवार को देगी।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति