110 यात्रियों के साथ रूस जा रहा एक यात्री विमान अक्ताऊ शहर में हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त, 52 टीमें बचाव कार्य में जुटीं

अक्ताऊ (कजाकिस्तान)
कजाकिस्तान से 110 यात्रियों के साथ रूस जा रहा एक यात्री विमान देश के अक्ताऊ शहर में हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह जानकारी कजाकिस्तान इमरजेंसी मिनिस्ट्री ने दी। स्थानीय मीडिया आउटलेट काजप्रावदा केजेड ने बताया कि इस दुर्घटना की वजह से विमान में आग लग गई। मंत्रालय ने कहा, "कजाख इमरजेंसी मिनिस्ट्री के कुल 52 राहत एवं बचाव टीमें और 11 उपकरण टीमें घटनास्थल पर बचाव कार्य के लिए भेजी गई हैं। इन टीमों के घटनास्थल पर पहुंचने पर विमान को आग की लपटों में घिरा हुआ पाया गया। फायर ब्रिगेड कर्मी फिलहाल आग बुझाने में जुटे हैं। कुछ लोगों के जीवित बचे रहने की संभावना है।"

शुरुआती रिपोर्ट से पता चलता है कि विमान में 105 यात्री और चालक दल के 5 सदस्य सवार थे। हालांकि, मृतकों की सही संख्या अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन 25 लोगों के जीवित बचे होने की खबर है, जिनमें से 22 अस्पताल में भर्ती हैं। बचाव कार्य जारी है और पीड़ितों के बारे में विवरण की पुष्टि की जा रही है। विमान, अजरबैजान एयरलाइंस एम्ब्रेयर ईआरजे-190, बाकू, अजरबैजान से रूस के चेचन्या में ग्रोजनी के लिए उड़ान भर रहा था। घने कोहरे के कारण इसे अक्ताऊ की ओर मोड़ दिया गया।

यह विमान दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 6:28 बजे हुई। विमान हवाई अड्डे से कुछ किलोमीटर दूर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फ्लाईट रडार 24 के अनुसार, विमान "मजबूत जीपीएस जैमिंग के संपर्क में था, जिसके कारण विमान खराब एडीए-बी डेटा भेज रहा था।" एजेंसियों ने इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट वीडियो में दुर्घटनाग्रस्त होते समय विमान का वीडियो दिखाया गया है। वीडियो में आग की लपटें उठ रही हैं और आसमान में घना काला धुआं उठ रहा है। कजाकिस्तान इमरजेंसी मिनिस्ट्री के कमांड सेंटर में एक परिचालन मुख्यालय स्थापित किया गया है, जिसमें पूछताछ के लिए एक हॉटलाइन उपलब्ध कराया गया है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति