खुशखबरी, नए साल पर तीन राज्यों से जुड़ेगा इंदौर, सफर होगा आसान, जल्द ISBT का शुभारंभ

इंदौर
 इंदौर में कुमेड़ी स्थित ISBT बनकर लगभग तैयार हो गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस बस स्टैण्ड से गुजरात, राजस्थान और दिल्ली क्षेत्र में जाने वाली लगभग 186 बसें संचालित होगी।

बस स्टैण्ड के संचालन के संबंध में चर्चा के लिए यहां कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में बस संचालकों की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में उक्त बसों के संचालन के संबंध में सहमति बनी।

बैठक में बताया गया कि, कुमेड़ी स्थित आईएसबीटी बनकर लगभग तैयार हो गया है। इस बस स्टैण्ड का संचालन अगले जनवरी माह से प्रारंभ किया जाएगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि इस बस स्टैण्ड से गुजरात, राजस्थान और दिल्ली क्षेत्र में जाने वाली बसों के संचालन का प्लान तैयार किया गया है।

यह बस स्टैण्ड अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है। बस स्टैण्ड में यात्रियों और बसों के लिए अनेक सुविधाएं मौजूद है। यात्रियों और बस संचालकों की सुविधा के साथ शहर के यातायात सुधार को देखते हुए इस बस स्टैण्ड से बसों का संचालन किया जाना हितकारी है।

उन्होंने बताया कि, उक्त क्षेत्रों में जाने वाले बसें अभी इधर-उधर से संचालित हो रही है। अनेक बसें शहर के व्यस्ततम मार्गों से होकर गुजरती है, इससे यातायात बाधित होता है। बैठक में बस संचालकों को बस संचालन के प्लान के बारे में बताया गया। बैठक में आईएसबीटी से बस संचालन के संबंध में सहमति बनी।

प्लान के बारे में बस संचालकों ने अपने-अपने सुझाव भी दिए। सुझाव के आधार पर बताया गया कि आईएसबीटी के समीप वाहन संचालकों को बस पार्क करने के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा जगह उपलब्ध कराई जाएगी। आईएसबीटी तक यात्रियों की सुविधा के लिए सिटी बस, ऑटो, ई-रिक्शा आदि लोक परिवहन के साधनों की कनेक्टिविटी की जाएगी। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर में कुमेड़ी स्थित ISBT बनकर लगभग तैयार हो गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस बस स्टैण्ड से गुजरात, राजस्थान और दिल्ली क्षेत्र में जाने वाली लगभग 186 बसें संचालित होगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति