महामना की जयंती श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज ने समारोहपूर्वक मनाई

( अमिताभ पाण्डेय )
सारंगपुर।

श्री गौड़ ब्राह्मण समाज नगर इकाई सारंगपुर द्वारा देशरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय  की  समारोह पूर्वक जयंती मनाई गई । शास्त्री स्मृति विद्या मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम  की अध्यक्षता समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष  गोपाल बिहारी  ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोहर लाल शर्मा रहे।

विशेष अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष  प्रेम शंकर  पांडेय ,  उमाशंकर पांडेय ,नारायण प्रसाद  जोशी ,रमेश चंद्र जोशी, प्रभु दयाल शर्मा , हरिओम तिवारी उपस्थित रहे।
समारोह का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती और भारत रत्न पंडित मदनमोहन मालवीय  के चित्र पर माल्यार्पण उपरांत दीप प्रज्वलित कर हुआ ।
इस अवसर पर अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए एकता बहुत जरूरी है। समाज के लिए
सेवा , त्याग,  समर्पण की भावना से काम करने पर समाज और उससे जुड़े सभी लोग सशक्त होते हैं। हम एक-दूसरे का सहयोग करते हुए आसानी से प्रगति कर सकते हैं।
अपने विचार व्यक्त करते हुए अतिथियों ने  कहा कि महामना के जीवन चरित्र को अपनाकर , उनसे प्रेरणा लेकर समाज का हर व्यक्ति स्वयं को श्रेष्ठ बना सकता है।
 समारोह के दौरान मां सरस्वती की वंदना कुमारी दृष्टि ज्योति ने  सुमधुर वाणी में प्रस्तुत की ।  कार्यक्रम का संचालन मोहनलाल जोशी ने किया ।
आभार प्रदर्शन लक्ष्मी चन्द शर्मा ने किया।।
समारोह में में  कैलाश चन्द्र जोशी , विष्णु प्रसाद तिवारी, बाबू लाल शर्मा,शिवप्रसाद जोशी ,सिद्धनाथ शर्मा ,सिद्धेश्वर शर्मा ,महेश शर्मा दिनेश पाठक, प्रेम शर्मा,संतोष पाण्डेय, प्रमोद शर्मा अनिल पांडेय, संतोष शर्मा, अजय शर्मा अतुल जोशी अशोक पाण्डेय, अशोक शर्मा,  राकेश पाण्डेय अनिल शुक्ल, मोहन जोशी, जय प्रकाश जोशी , रवि जोशी, अंशुल जोशी संदीप शर्मा, संजय त्रिवेदी, के साथ ही महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति